मोबाइल पर सुनिये कुरान पाक की आयतें

असल में भारती एयरटेल ने रमजान के मद्देनजर अपने ग्राहकों के लिये विशेष सर्विस पैक लॉन्च किया है। इस विशेष सेवा पैक में ग्राहकों को हमद, नात, दुआ, कुरान की आयातों की क्लिप्स, रमजान के बारे में जानकारियां , इस्लामिक कहानियां, पवित्र उद्धरण व साथ ही इस अजीम महीने में ग्राहकों को क्या करना चाहिये और क्या नहीं करना चाहिये इसके विषय में जानकारी मिलेगी, एयरटेल के ग्राहक 543212786 डायल कर इस सेवा का लाभ ले सकते हैं। इस सेवा के लिए ग्राहकों को 6 रू प्रति मिनट की दर से भुगतान करना होगा।
इसके अलावा एयरटेल ने पवित्र महीने रमजान के चलते एक अन्य पैक लॉन्च किया है। इस पैक का नाम दीन ए इस्लाम पैक है। इस पैक की खासियत ये है कि इसमें ग्राहक 2 रूपये खर्च करते हुए 50786 डायल कर अपने मोबाइल में कुरान और हदीस को सब्सक्राइब कर सकते हैं।
साथ ही ग्राहकों कि सुविधा के लिए एयरटेल कि तरह से स्पेशल हैलो ट्यून का भी प्रबंध किया गया है । इस सेवा के लिए व्यक्ति को अपने मोबाइल से 578786 डायल करना होगा और ये सेवा एक्टिवेट को जायगी। इस सेवा के लिए ३० रूपये प्रतिमाह सब्सक्रिप्शन शुल्क और 5 रूपये प्रति गाना देना होगा।
एक और ऑफ़र दीन ए इस्लाम पैक पर ग्राहक कुरान व हदीस को 50786 डायल कर 2 रू प्रतिदिन की दर से सब्सक्राइब कर सकते है। साथ ही रमज़ान स्पेषल हैलो ट्यून 578786 डायल कर लगा सकते हैं। जिसके लिये सब्सक्रिप्षन शुल्क 30 रू प्रति माह व 5 रू प्रतिमाह सांग के लिये देय होगा।
इस सेवा के लांच पर भारती एयरटेल के उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के सीईओ श्री पी वी वी श्रीनिवासा ने कहा कि" भारती एयरटेल सदैव अपने ग्राहकों को बेहतर उत्पाद और सेवा देने के लिये कटिबद्ध है। इस रमजान के पवित्र मौके पर हम इस्लाम से प्रेरित साम्रगी का संकलन लाये हैं। हमें आषा है कि ग्राहक इस सेवा का लाभ उठायेंगे"।
गौरतलब है कि भारती एयरटेल लिमिटेड एक अग्रणी एकीकृत दूरसंचार कंपनी है, जिनका परिचालन एशिया व अफ्रीका के 20 देशों में है। भारत में, कंपनी द्वारा प्रस्तुत उत्पादों में 2जी और 3जी मोबाइल सेवाएं, फिक्स्ड लाइन, डीएसएल के जरिए हाइस्पीड ब्रौडबैंड , आईपीटीवी, डीटीएच, तथा कैरियर्स के लिए राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय लम्बी दूरी की सेवाओं सहित एंटरप्राइज सेवाएं शामिल हैं। शेष क्षेत्रों में ये 2जी और 3जी मोबाइल सेवाएं प्रस्तुत करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications