अरे! ये क्या, मुलायम ने दे दिया संगमा को वोट

मुलायम सिंह के मतपत्र फाड़ने के बाद जब विवाद हुआ तो कांग्रेस नेता गिरिजा व्यास ने कहा कि ऐसा नियम है कि यदि कोई गलती से मतदान कर दे या फिर कोई मतपत्र खराब हो जाये तो मतदाता दूसरा मतपत्र ले सकता है। क्रास वोटिंग की खबर अन्य राज्यों से भी आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में भी सुबह 10 बजे से ही विधानसभा में राष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग शुरू हो गई थी। कांग्रेस व उसके समर्थक 40 विधायकों में से 39 विधायकों ने प्रणब के समर्थन में वोट दिया जबकि मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने सांसद के रूप में प्रणब को वोट दिया।
मालूम हो कि राष्ट्रपति पद के लिये शाम पांच तक मतदान होना है। इस मतदान का परिणाम 22 जुलाई को परिणाम आना है और 25 जुलाई को शपथ ग्रहण होनी है। हालांकि समीकरणों पर नजर डालें तो प्रणव की जीत पक्की मानी जा रही है। प्रणव को संप्रग के सभी घटक दलों के अलावा सपा, बसपा, माकपा, फारवर्ड ब्लाक और जदएस का भी समर्थन हासिल है। सपा के 66 हजार 688, बसपा के 45 हजार 473, जदयू के 40 हजार 737, शिवसेना के 18 हजार 495, जद-एस के 6 हजार 138, माकपा और फारवर्ड ब्लाक के लगभग 41 हजार मत मूल्यों की बदौलत प्रणव को लगभग 7.5 लाख मत मूल्य मिलने की उम्मीद है। चार पार्टियों तेदेपा, भाकपा, आरएसपी और डीएमडीके ने मतदान में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications