देश के 14वें राष्ट्रपति के मतदान जारी, प्रणव का पलड़ा भारी

पूर्व वित्त मंत्री प्रणव का इस चुनावी मुकाबले में जीतना तय माना जा रहा है क्योंकि तृणमूल से समर्थन मिलने के बाद संप्रग खेमे को उम्मीद है कि प्रणव को लगभग 7.5 लाख मत मूल्य हासिल होगा जबकि संगमा को 3.15 लाख मत मूल्य मिल सकता है। राष्ट्रपति चुनाव में उस समय दिलचस्प मोड आया जब राजग के घटक जदयू और शिवसेना ने भाजपा के फैसले से एकदम उलट प्रणव की उम्मीदवारी के समर्थन का ऐलान कर दिया।
प्रणव को संप्रग के सभी घटक दलों के अलावा सपा, बसपा, माकपा, फारवर्ड ब्लाक और जदएस का भी समर्थन हासिल है। सपा के 66 हजार 688, बसपा के 45 हजार 473, जदयू के 40 हजार 737, शिवसेना के 18 हजार 495, जद-एस के 6 हजार 138, माकपा और फारवर्ड ब्लाक के लगभग 41 हजार मत मूल्यों की बदौलत प्रणव को लगभग 7.5 लाख मत मूल्य मिलने की उम्मीद है। चार पार्टियों तेदेपा, भाकपा, आरएसपी और डीएमडीके ने मतदान में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications