दिग्विजय को विश्‍वास- प्रणब दा को मिलेंगे 90 प्रतिशत वोट

Pranab Mukherjee
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रभारी पद से हटाये जाने की अटकलों के बाद भी कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह प्रदेश की गतिविधियों में अभी भी सक्रिय नजर आ रहे हैं। उन्होंने प्रणव मुखर्जी को राष्‍ट्रपति उम्मीदवार के लिए योग्य प्रत्याशी बताते हुए कहा कि राष्ट्रपति के चुनाव में संप्रग उम्मीदवार प्रणब मुखर्जी 90 प्रतिशत वोट मिलेंगे।

कांग्रेस विधानमण्डल दल की बैठक में भाग लेने आए श्री सिंह ने कहा कि इस चुनाव में संप्रग उम्मीदवार की जीत ऐतिहासिक होगी। योगगुरू बाबा रामदेव के प्रस्तावित आन्दोलन पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव और अन्ना हजारे पर उनके पहले के बयान सही हैं और दोनों एक हैं।

अपनी बयानबाजी को लेकर हमेशा विवादों में रहने वाले श्री सिंह हालांकि इस दौरान प्रदेश की राजनीति पर कुछ भी कहने से बचते रहे। उन्होंने वरिष्ठ सपा नेता एवं नगर विकास मंत्री मो आजम खां के उस बयान पर कोई टिप्पणी नहीं की जिसमें उन्हें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का एजेंट करार दिया है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव के बाद प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव होगा लेकिन वह यह सवाल टाल गए कि इस बदलाव के बाद वह प्रदेश के प्रभारी बने रहेंगे। मंगलवार को दिल्ली में इस तरह की खबरें आ रही थी कि श्री ङ्क्षसह को उनके पायदान से नीचे उतार दिया गया है और एक अन्य कांग्रेस महासचिव बीके हरिप्रसाद को यह प्रभार दिया गया है। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पराभव के बाद प्रदेश पार्टी अध्यक्ष डा. रीता बहुगुणा जोशी पहले ही इस्तीफा दे चुकी है जबकि कांग्रेस नेतृत्व प्रमोद तिवारी के स्थान पर कांग्रेस विधानमंडल दल के उपनेता प्रदीप माथुर को दल का नया नेता बना चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+