बीसीसीआई को तो सरेआम कोड़े मारने चाहिए: बाल ठाकरे

उस देश की क्रिकेट टीम के साथ खेलना विश्वासघात है। ठाकरे ने आरोप लगाया कि बीसीसीआई पैसे के पीछे है और इसके लिये वह देश की सुरक्षा का व्यापार करना चाहती है। ठाकरे ने भारत-पाक के बीच क्रिकेट शुरू करने पर सुनील गावस्कर के विरोध की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, गावस्कर ने लोगों की भावनाओं को आवाज दी है। उन्होंने कहा, इन मैचों में खाली सीटें 26/11 के शहीदों और पीडि़तों के लिये सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
ठाकरे के अनुसार 26/11 के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब भारत-पाक क्रिकेट मैचों के दौरान स्टेडियम बिल्कुल खाली रहें। ठाकरे ने कहा कि राजीव शुक्ला, शरद पवार यह सभी खुशी से स्टेडियम में जाकर यह मैच देखे क्योंकि इन्हें देश की सुरक्षा से कोई लेना देना नहीं है। ठाकरे ने यह भी कहा कि देशवासियों का सोचना है कि पाकिस्तान के साथ क्रिकेट नहीं युद्द होना चाहिए। बाल ठाकरे ने इस मुद्दे पर महाराष्ट्र सरकार को भी आड़े हाथों लिया है।












Click it and Unblock the Notifications