बाबा रामदेव पर हमला, बचाव में पुलिस उपनिरीक्षक घायल

बाबा रामदेव आज एक निजी कालेज में भाग लेने के बाद जब वापस लौट रहे थे तभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले को रोकने का प्रयास किया और पथराव किया। इस पथराव में बाबा को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन उपनिरीक्षक रवि डेहरिया घायल हो गये।
राजधानी के अयोध्या बाईपास पर पथराव की घटना के बाद बाबा रामदेव ने संवाददाताओं से कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज तो गुंडागर्दी की सारी हदें पार कर दीं। इस प्रकार की घटनाओं को यदि अनुमति दी गयी तो देश में अराजकता फैल जायेगी।
बाबा रामदेव ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ कुछ भी कहने से इंकार करते हुए कहा कि वह पिछले एक साल से उन्हें ठग करार देते हुए समुद्र में फेंक देने की बात कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने एक साल से उनका नाम भी नहीं लिया।
अभी आज ही बाबा रामदेव ने कहा था कि अगर कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी विदेशों में जमा कालाधन स्वदेश वापस लाने और भ्रष्टाचार मिटाने की मांग पूरी करते हैं तो लोग उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में जनता पसंद करेगी। उन्होंने कहा था कि लोग ऐसा पीएम चाहते है जो जनता के सुर में सुर मिलाकर काम कर सके। रामदेव ने कहा कि देश चलाने के लिए अच्छे चरित्र की मौजूदगी की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications