मारुति प्लांट में फिर धधकी आग, मैनेजर की मौत के बाद 80 गिरफ्तार

FIR filed against 80 workers
दिल्ली (ब्यूरो)। अभी कुछ दिनों पहले ही मारूति में हड़ताल खत्म हुई थी पर बुधवार को एक बार फिर यहां टसल हो गई। जिसमें एक मैनेजर की मौत हो गई और करीब पांच दर्जन लोग घायल हो गए। मानेसर प्लांट के मैनेजर ने इस बाबत 80 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस ने करीब 80 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

सूत्रों ने बताया कि मारुति सुजुकी के मानेसर में प्रबंधक-श्रमिकों में टकराव की यह चौथी घटना है। जून, 2011 में 13 दिनों का हड़ताल हुई थी। उसके बाद अगस्त में 33 दिनों का हड़ताल हुई और अक्टूबर, 2011 में फिर 14 दिनों का हड़ताल हुई। माना जाता है कि इससे परेशान होकर ही कंपनी ने गुजरात में एक और प्लांट लगाने का फैसला किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मानेसर स्थित मारुति कारखाने में सुपरवाइजर और एक कर्मचारी के बीच विवाद ने बुधवार को फिर हिंसा का रूप ले लिया। गुस्साए श्रमिकों ने कंपनी के एक सेक्शन में आग लगा दी, जिसमें एक मैनेजर की जलकर एक की मौत हो गई साथ ही करीब 70 लोग घायल हो गए। घटना के बाद से प्लांट में उत्पादन ठप है।

पुलिस और श्रम विभाग के अफसरों ने समझौते का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। कंपनी की ओर से देर शाम जारी बयान में कहा गया है कि एक कर्मी ने बुधवार सुबह एक सुपरवाइजर को बेवजह पीटा। श्रमिक के खिलाफ कार्रवाई की कोशिश की गई तो श्रमिकों ने ऐसा करने से रोक दिया। इसके बाद प्रबंधकों व वरिष्ठ अफसरों को बंधक बना लिया और पिटाई की। इसके बाद परिसर में आगजनी की। घटना में 40 प्रबंधक व अधिकारी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा है। हरियाणा के श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री शिवचरण लाल शर्मा ने बताया कि अधिकारी दोनों पक्षों के बीच तालमेल बैठाने के लिए प्रयासरत हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+