दिल्ली मेट्रो में कांस्टेबल ने दी ताबड़तोड़ फायरिंग की धमकी

सूत्रों के मुताबिक, मान ड्यूटी पर था जिसके कारण उचित प्रक्रिया के बाद उसे पिस्तौल के साथ मेट्रो में चढ़ने की इजाजत दी गई थी। यात्रा के दौरान मान ने कहा कि उसका सामान चोरी हो गया है और अपने पिस्तौल से गोली चलाने की धमकी देने लगा।
कांस्टेबल की इस हरकत की वजह से मेट्रो ट्रेन को रोकना पड़ा। मौके पर पहुंचे सीएसआईएफ ने आरोपी कांस्टेबल को सीलमपुर स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन से बाहर निकाल कर दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया।
बताया जा रहा है कि जब मान मेट्रो में सवार हुआ तो उसने कुछ ही देर बाद पॉकेटमारी की शिकायत की। उसने सह यात्रियों से झगड़ा करना शुरू कर दिया। कांस्टेबल ने यात्रियों से सामान वापस करने की मांग की। उसने यात्रियों को चेतावनी दी कि अगर उसका सामान नहीं मिला तो सबको गोली मार देगा। कांस्टेबल की इस हरकत से मेट्रो में सफर कर रहे यात्री सकते में आ गए। उन्होंने मेट्रो सुरक्षाकर्मियों से इस बावत शिकायत दर्ज कराई।












Click it and Unblock the Notifications