पिता का पैसा और तलाकशुदा महिला लेकर पूर्व पीएम का बेटा फरार

अगर सूत्रों कि माने तो एक छात्र नेता से कथित विवाहेत्तर संबंधों की वजह से प्रकाश के खिलाफ ये कदम उठाया गया है जिसको लेकर ये फरार है। गौरतलब है कि आशिक मिजाज प्रकाश पहले से ही शादी शुदा है और पूर्व में उसने दो शादियां कर रखी हैं। सूत्रों ने ये भी बताया कि प्रकाश इस वक्त पटना में है जहाँ 1996 से 2002 तक रहकर इसने अपनी पढाई पूरी की थी।
आपको बताते चलें की प्रकाश हाल ही में 9 लोगों के एक दल के साथ माउंट एवरेस्ट फतह करने निकला था। इस दल के लिए नेपाल सरकार ने दो करोड़ रुपए की राशि भी घोषित की थी। इसकी आलोचना होने पर प्रकाश ने कहा था कि उन्हें रुपये नहीं चाहिए। हंगामे के बाद सरकार ने यह घोषणा वापस ले ली थी। वहीं माउंट एवरेस्ट को फतह करने के बाद प्रकाश के अपनी सहयोगी बीना थापा के साथ अवैध संबंध बन गए जिसे लेकर ये फरार हो गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीना माओवादी पार्टी के स्टुडेंट विंग से ताल्लुख रखनेवाली छात्र नेता है। प्रकाश से जुड़े करीबियों की माने तो प्रकाश इससे पहले दो शादियां कर चुका है और एक बच्चे का बाप है। प्रकाश की पहली शादी नेपाल के माओवादी नेता और प्रचंड के मित्र बहादुर बोगती की बेटी के साथ हुई थी। यह शादी 16 महीने में ही टूट गई। इसके बाद प्रकाश की शादी श्रीजना पाठक के साथ हुई जिससे उसे एक बेटा भी है।
इस केस में एक मजे की बात और भी है बताया जा रहा है कि प्रकाश के साथ भागी बीना थापा भी तलाकशुदा हैं। उनकी पहली शादी माओवादी छात्र नेता शंकर अधिकारी से हुई थी। लेकिन शादी के फ़ौरन बाद ही दोनों में मतभेद शुरू हो गया और इस वैचारिक मतभेद के बाद दोनों ने तलाक ले लिया।
ज्ञात हो कि पूर्व प्रधानमंत्री प्रचंड की तीन बेटियां और एक बेटा प्रकाश है। तीनों बडी़ बेटियों की शादी हो चुकी है। प्रधानमंत्री रहते हुए प्रचंड ने करोड़ों रुपए कमाए जिन्हें प्रकाश ही मैनेज करता है।सूत्रों द्वारा ये भी बताया जा रहा है कि प्रकाश ने अपने बाप की कमी पर हाथ साफ़ कर लिया है और अब वो इन पैसों से पटना में अपनी नयी महिलामित्र के साथ रहकर ऐश कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ प्रचंड से अलग हुए माओवादी पार्टी के नेता अब उनकी दौलत की जांच की मांग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications