ISI की महिला एजेंट से संबंध रखने वाला कर्नल धरा गया

हम बात कर रहे हैं लेफ्टनेंट कर्नल संजय चंदेल और बांग्लादेशी महिला शीबा की। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि कर्नल ने उसे खुफिया जानकारियां दी हैं। शीबा पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़ी हुई है। शीबा के जाल में यह पहला भारतीय अफसर नहीं है, पिछले साल भी उसने एक अफसर को अपने जाल में फंसाया था।
अधिकारी के खिलाफ कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी बैठा दी गयी है। बुधवार को टीवी चौनलों द्वारा खबर आई थी कि अधिकारी को शीबा के साथ गिरफ्तार किया गया था। इंटेलिजेंसट ब्यूरो को कर्नल और महिला के बीच प्रेम के बारे में पता चला था। वह लगातार इन दोंनों के रवैयर पर नजर रखे हए था।
रिपोर्ट ने अनुसार ऐसा भी बताया जा रहा है कि वह दोनों ढाका में एक पार्टी के दौरान आपस में मिले थे। यह अधिकारी उस दौरान बांग्लादेश मिलिट्री अकादमी में ट्रेनिंग करने गया था। सेना ने कर्नल की गिरफ्तारी से इंकार किया है। सेना ने कई बार हो चुकी उनकी मुलाकात से भी इंकार किया है। सेना ने कहा कि उनकी बातचीत केवल ऑनलाइन होती थी।












Click it and Unblock the Notifications