जम कर होगी बारिश, मानसून पूरे देश में पहुंचा

Monsoon covers entire country
नई दिल्‍ली। मानसून पूरे देश में पहुंच चुका है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आगामी 24 घंटे में दिल्ली समेत हरियाणा , हिमाचल प्रदेश, पंजाब और पूर्वी राजस्थान में जमकर बारिश होगी।

मौसम विभाग के मुताबिक पहले आशंका थी कि बारिश 31 फीसदी कम होगी । अब यह 25 फीसदी तक पहुचं गई है। मानसून 5 जून को केरल पहुंचा था। मौसम विज्ञानी एल एस राठोड़ के मुताबिक बारिश 96 फीसदी होने की संभावना है। इस लिहाज से कह सकते हैं कि मानसून सामान्य रहेगा।

हालांकि महाराष्ट्र और कर्नाटक में स्थिति संतोषजनक नहीं है। हालांकि मानसून पूरे देश में पहुंच चुका है लेकिन बारिश की मात्रा कम है । मानसून की बारिश उत्तर-पश्चिम भारत में अब जोर पकड़ेगी। मानसून की जो टर्फ लाइन निचले हिस्सों की तरफ खिसक गई थी अब वह उत्तर की तरफ बढ़ेगी।मौसम विभाग के उप महानिदेशक आरसी वशिष्ठ बताते हैं कि दक्षिण राजस्थान, मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में 100 से 150 मिली मीटर तक बारिश हुई है। इस सीजन में मानसून की सामान्य बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग भले ही मानसून के सामान्य रहने की भविष्यवाणी कर रहा हो, लेकिन देरी से पहुंचा कमजोर मानसून खेती पर भारी है। सबसे ज्यादा नुकसान गन्ना, धान और सब्जी की फसलों में है।

सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम विभाग के अनुसार 10 जुलाई तक वर्षा सामान्य से 77 फीसदी कम हुई है। इससे धान की पौध शालाओं में 35-40 फीसदी तक का नुकसान हुआ है। उत्तर व उत्तर पश्चिम भारत में जुलाई के पहले सप्ताह में कम बारिश के पीछे मानसून की टर्फ का नीचे की तरफ खिसकना था। अब टर्फ ट्रैक पर आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+