अब फेसबुक पर ऑनलाइन होंगे पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम

http://www.facebook.com/kalamBillionbeats
कलाम वीडियो शेयरिंग वेबसाइट यूट्यूब पर पहले से ही मौजूद हैं और अब वह फेसबुक पर नियमित रूप से मौजूद रहने के साथ 2020 से पहले भारत को विकसित राष्ट्र बनाने को लेकर अपने विचार रखेंगे। बिलियन बीट्स नाम का कलाम का फेसबुक पेज उनके उस ईपेपर पहल का विस्तार है जिसे उन्होंने जुलाई 2007 में राष्ट्रपति पद का कार्यकाल पूरा होने के बाद शुरू किया था।
कलाम के सलाहकार और बिलियन बीट्स ईपेपर के संपादक वी पोनराज ने कहा कि अपने फेसबुक पेज पर डाक्टर कलाम अपने यादगार क्षण, उपलब्धि हासिल करने वालों से अपनी बातचीत, सफलता की कहानियां साझा करेंगे और देश को विकसित बनाने में योगदान देने वाले भारतीयों की सफलता का जश्न मनाएंगे। पूर्व राष्ट्रपति हर दिन इस पेज पर अपने बैठकों और अपने विचारों को साझा करेंगे।
पोनराज ने कहा कि वह पेज पर हर दिन लिखना शुरू करेंगे और उन युवाओं को भी प्रेरित करेंगे जिनके पास अद्वितीय नूतन विचार हैं। कलाम ने कल अपने पहले पोस्ट में आठ जुलाई को पुडुचेरी में वोलोंटैरियट की मैडम मैडेलाइन डि ब्लिक से मुलाकात के बारे में लिखा। मालूम हो कि इससे पहले राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हुई थी और कलाम भी इससे बच नहीं पाये थे। ऐसे में यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि डॉ. कलाम उन पलों का भी व्याख्यान अपने फेसबुक पोस्ट पर कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications