हुक्का बार मुक्त राज्य बना हरियाणा

डॉ गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में हुक्का बारस के विरूद्घ युद्घ स्तर पर अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत छापे मार कर 100 नमूने लिये गये, जिनमें से 90 नमूनों में नीकोटीन पाई गई। उन्होंने कहा कि 22 हुक्का बार मालिकों के विरूद्घ कोर्ट में मामले दर्ज किये गये हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में गत छ: महीनों के दौरान मादक पदार्थों की अवैध बिक्री करने के विरूद्घ 100 से अधिक मामले दर्ज किये गये और 50 दवाइयों की दुकानों को सील किया गया। इसके अतिरिक्त, मादक औषधि एवं नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत 40 दवाइयों की दुकानों के लाइसेंस रद्द किये गये तथा चार के विरूद्घ मामले दर्ज किये गये है।
डॉ गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार आम जनता को कम कीमत पर आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवाने के लिए कटिबद्घ है। उन्होंने कहा कि एमआरपी से अधिक कीमत पर दवा बेचने वाले या मूल एमआरपी के साथ टेपरिंग करने वाले दुकानदारों के विरूद्घ सख्त कारवाई की जायेगी। विभाग द्वारा दायर किये गये कोर्ट मामलों में से 70 प्रतिशत से अधिक मामलों में सजा सुनाई गई।
उन्होंने कहा कि झोलाछाप तथा गैर पंजीकृत डॉक्टरों को पकडऩे के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ औषध नियंत्रण अधिकारियों को प्रतिष्ठित संगठनों में पांच दिन का प्रशिक्षण दिया जायेगा ताकि उनके कौशल में और निखार आ सके तथा वे नमूने लेने एवं उनकी जांच करने के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। बैठक में राज्य औषध नियंत्रक, संयुक्त आयुक्त खाद्य तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications