इंडो-पाक वार्ता: हमजा पर पाक तो क्रिकेट पर भारत खामोश

भारत की तरह पाकिस्तान भी हमेशा की तरह रिश्तों में नजदीकी की ही बात करता नजर आया। इस बैठक में कश्मीर और शांति सुरक्षा पर भी बात हुई। भारत के विदेश सचिव रंजन मथाई ने कहा कि दोनों देशों के बीच रिश्तों में सुधार की जरूरत है। विश्वास बहाली करने के लिये प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि शांति सुरक्षा के लिये आतंकवाद एक बड़ा खतरा है, हमने इस मुद्दे पर बात की है और हम सहमत भी हुए है कि आतंक के खिलाफ मिलकर प्रयास किया जायेगा।
वहीं दूसरी तरफ पाक विदेश सचिन जलील अब्बास जिलानी ने अबू हमजा उर्फ अबू जिंदाल के मामले में कोई सीधा जवाब नहीं दिया। लेकिन यह जरूर कहा कि पाक ने भारत से मुंबई हमले की सबूत मांगे हैं। साफ कहें तो जिंदाल के मामले में जिलानी साफ बचते दिखे। कांफ्रेंस में जिलानी ने कहा कि आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान का रवैया सहयोगात्मक है। एसके बाद दोनों देशों के बीच क्रिकेट रिश्तों की बहाली के प्रश्न पर भारत के विदेश सचिव रंजन मथाई ने खुद कुछ कहने से ज्यादा बोर्ड के फैसले को महत्वपूर्ण बताया।












Click it and Unblock the Notifications