चालीस फीसदी भोजन कम कर दें, बढ़ जाएगी उम्र

लंदन के इंस्टीटूयट आफ हेल्थ एजिंग के वैज्ञानिको ने कहा है कि चूहों पर किए गए शोध से साफ हो गया है कि अगर आप अपना भोजन घटा दें तो आपकी उम्र बढ़ जाएगी। चालीस फीसदी भोजन कम करने पर उम्र 20 साल तक बढ़ सकती है। यही नहीं आप स्वस्थ भी रहेंगे। कैंसर और हर्ट के रोगों के अलावा तमाम बीमारियों से आप बचे रहेंगे। डा पीपर कहते हैं. तमाम जीवों पर शोध के बाद हम इसे नतीजे पर पहुंचे हैं कि कम खाना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। खासकर उम्र दराज लोगों के लिए कम भोजन बरदान है।
इससे पहले डेरेक एम. हूफमैन और उनकी टीम ने चूहों पर यह शोध किया था। इस रिसर्च के दौरान हूफमैन और उनकी टीम ने पाया कि चूहों को ज्यादा खाना खिलाने से उनका मोटापा बढ़ गया। इस मोटापे के चलते उन्हें कई बीमारियां हो गई, जिससे वे जल्दी ही मर गए। जबकि जिन चुहों को कम खाना दिया गया था, वे कम बीमार पड़े। इससे वैज्ञानिक इस नतीजे पर पहुचे हैं कि जो लोग कम खाते हैं, वे लंबे समय तक जीते हैं। अब वैज्ञानिक कह रहे हैं कि अगर आपने अपना भोजन चालीस फीसदी कम कर दिया तो मान कर चलिए आपकी उम्र 20 साल तक बढ़ जाएगी।
हूफमैन और उनकी टीम जानना चाहती थी कि यदि खाने में कैलोरी की मात्रा को कम कर दिया जाए तो उसका शरीर पर क्या असर पड़ता है। अध्ययन में पाया कि, कैलोरी कम करने से बॉडी में फिजिकल बदलाव आने शुरू हो जाते हैं, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इस रिसर्च से पाया गया कि ज्य़ादा कैलोरिज लेने से '8-हाइड्रोऑक्जिनोसाइन' नामक हॉरमोन का स्राव होता है यह हॉरमोन ही डीएनए को डैमेज करता है। जाहिर सी बात है कम भोजन ( कैलोरिज) कम करके और एक्सरसाइज की मदद से डीएनए डैमेज की दर घटाकर आप लंबी उम्र पा सकते हैं। पहले के प्रयोग कैलोरी पर आधारित थे। नए शोध पूरे भोजन पर किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications