सिरफिरे प्रेमी ने प्रेमिका के दूल्हे को मंडप में मारी गोली

Lover killed girl friend's groom in Sonipat
सोनीपत। एकतरफा प्रेम के शिकार एक सिरफिरे प्रेमी ने एक दूल्हे की गोली मारकर अपनी प्रेमिका को शादी के दिन ही विधवा बना दिया। शादी की खुशियां मातम में बदलकर वह हत्यारा मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को भी बुलाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के सिविल अस्पताल में भेज दिया। पुलिस मृतक युवक के पिता के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मूलरूप से उत्तरप्रदेश के थाना दोघट के गांव झुंडपुर निवासी मंगलसैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कई वर्षांे से यहां वार्ड नं एक में गढ़ी झंझारा रोड पर प्रताप के मकान में किराये पर रह रहा है। सोमवार को उसने अपने बेटे राधेश्याम की शादी फाजिलपुर में रह रहे मूलरूप से उप्र निवासी राजन की लड़की कशिश के साथ की। सायं को दुल्हन को लेकर वह अपने घर पहुंचे।

सभी खुशियां मनाने में जुटे थे। महिलाएं मंगलगीत गा रही थी। वह मकान के ऊपर छत पर बैठा था। इसी दौरान रात साढ़े दस बजे राजन के बड़े दामाद का भांजा रोहतक के मकड़ौली गांव निवासी सोनू पुत्र राजसिंह अपने कई साथियों के साथ पहुंचा और गली में खड़ा होकर उन्हें गाली गलौज करने लगा। इतना सुनकर राधेश्याम घर के बाहर आ गया। बाहर आते ही सोनू ने राधेश्याम को गोली मार दी।

इससे राधेश्याम लहुलुहान होकर गिर पड़ा। सोनू वारदात को अंजाम देकर साथियों सहित फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल राधेश्याम को वे अस्पताल लेकर गए,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सोनू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। मंगलवार को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

कशिश को दी थी दूल्हे को मारने की धमकी

मंगलसैन ने यह भी बताया कि सोमवार को दिन में शादी के दौरान सोनू ने कशिश के साथ छेडख़ानी करने की कोशिश की थी। जिस पर कशिश ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद सोनू यह धमकी देकर चला गया कि वह कशिश की शादी नहीं होने देगा और इसके दूल्हे को गोली मार देगा। इससे भयभीत कशिश के पिता राजन ने पुलिस बुला ली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कशिश और राधेश्याम की शादी करवाई। मंगलसैन बेटे की शादी करके कुछ घंटे पहले ही घर लौटा था। सभी संबंधी और परिवार वाले दुल्हन आने की खुशी मना रहे थे।

अभी कशिश घर पहुंचकर ठीक तरह से संभल भी नहीं पाई थी कि सोनू ने उसके पति की जान ले ली ली। वारदात की सूचना मिलने के बाद से ही कशिश सदमे में है। गोली लगने से राधेश्याम की मौत के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। सभी खुशियां मना रहे थे। बेटी के शव के पास खड़े मंगलसैन ने बिलखते हुए बताया कि उसने बड़े चाव से बेटे की शादी की थी। उसे क्या पता था कि उसका सबकुछ उजड़ जाएगा। उसने पुलिस से हत्यारे को जल्द पकडऩे की मांग की है। उसने कहा कि भगवान उस पापी को कभी माफ नहीं

जल्द पकड़े जाएंगे हत्यारोपी : जांच अधिकारी

वारदात के कुछ देर बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने एफएसएल की टीम को भी बुला लिया। टीम ने बारीकी से जांच की और परिजनों से वारदात के बारे में जानकारी हासिल की। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमाटर्म के लिए सिविल अस्पताल सोनीपत में पहुंचा गया। उन्होंने बताया कि शादी को लेकर इनका आपसी झगड़ा था। जिस पर आरोपी सोनू ने गांधी नगर पहुंचकर राधेश्याम को गोली मार दी और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को पकडऩे के लिए टीमें गठित कर दी हैं। उसे साथियों सहित जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रेमी ने दी थी मारने की धमकी

गांधी नगर निवासी राधे को क्या पता था कि उसकी शादी उसके लिए मौत का फरमान लेकर आएगी। फाजिलपुर गांव में जब राधेश्याम दुल्हन के साथ शादी रचाने गया था तो शादी समारोह में तैनात पुलिस को देखकर राधेश्याम के भाई ने लड़की के परिजनों से पूछा था कि पुलिस क्यों तैनात है तो दूल्हन के परिजनों ने यह कहकर टाल दिया कि कोई शादी समारोह में अड़चन डाल सकता है।

इसलिए पुलिस तैनात की गई है। लड़के के परिजनों ने बताया कि उन्हें अब पता चला है कि उनकी होने वाली दूल्हन कशिश का सोनू नाम युवक के साथ प्रेम-प्रंसग चल रहा था। विवाह का पता लगने के बाद सोनू नाम के युवक ने लड़की के परिजनों को उसकी शादी न करने की धमकी दे रखी थी कि अगर वे उसकी शादी करेंगे तो वह उसके होने वाले पति को मार देगा और इसी कारण दूल्हन के घर पर पुलिस तैनात थी।

मृतक दूल्हे के परिजनों ने मंगलवार को दोपहर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर गन्नौर-गोहाना मार्ग स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर लगभग एक घंटा जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर डीएसपी राजेन्द्र अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद ही लोगों ने जाम खोला। जाम के दौरान वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहनचालक बादशाही रोड से होते हुए राजलू गढी फाटक के पास से गोहाना मार्ग पर पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+