ताज नगरी में बोरे में मिले दो महिलाओं के शव

आगरा जिले के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के खानवा रोड पर डाबर गांव के पास सड़क किनारे बोरा पड़ा था। बोरे का मुंह रस्सी से कसा था। इस ओर से गुजर रहे लोगों को शक हुआ कि बोरे में कुछ है जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरे को खुलवाया। बोरा खुला तो पुलिस वाले हतप्रद रह गए बोरे में दो महिलाओं के शवों को ठूंस कर बांधा गया था।
कुछ ही देर में मौके पर दर्जनों लोगों की भीड़ लग गयी जिसके बाद पुलिस ने पूछताछ करनी शुरू कर दी लेकिन कोई कुछ बता नहीं सका। आस-पास के इलाकों में रहने वाले कुछ लोगों ने एक महिला की शिनाख्त जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के शारदा बिहार गोदल मोहल्ला निवासी राज कुमार की 40 वर्षीय पत्नी शकुन्तला व रकाबगंज थाना क्षेत्र के डीएम परिसर के पीछे रहने वाले प्रदीप कुमार की 30 वर्षीय पत्नी रेनू के रूप में की।
पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक रेनू व शकुन्तला सिकन्दरा थाना क्षेत्र में स्थित एक जूता फैक्ट्री में काम करती थी। 19 मई को दोनों महिलाएं अपने घर से फैक्ट्री जाने के लिए घर से निकली थी। देर शाम तक दोनों वापस घर नही पहुंची। घर वालों ने दोनों महिलाओं को खोजना शुरू किया। उनका पता न चलने पर घर वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की लेकिन हत्यारे पुलिस के हाथ नही लगे।












Click it and Unblock the Notifications