अखिलेश ने पीएम से की यूपी में हज कोटा बढ़ाने की अपील

मुख्यमंत्री ने पत्र में यह भी स्पष्ट किया है कि प्रदेश सरकार मुस्लिम समुदाय के हितों की रक्षा के प्रति कटिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने लिखा है कि वर्ष 2011 में उप्र राज्य हज समिति को 27,004 हज यात्रियों का कोटा आवंटित किया गया था। बाद में 906 व 3,348 यात्रियों का अतिरिक्त कोटा आवंटित किया गया।
इस तरह यह संख्या 31258 हो गयी थी। अंतिम रूप से सरकारी कोटे को मिलाकर 32,532 हज यात्री यूपी से हज यात्रा पर गये थे। इस वर्ष हज कमेटी आफ इंडिया ने गत 5 मई को पत्र जारी कर यूपी के लिए 25,359 हज यात्रियों का कोटा आवंटित किया है। इसके बाद पुन 1 जून को 4,029 हज यात्रियों का कोटा दिया गया। इस तरह हज यात्रियों की आवंटित संख्या कुल 29,388 हो गयी जो गत वर्ष की संख्या 32,532 की तुलना में 3,144 कम है।
इससे पहले उप्र राज्य हज समिति के अध्यक्ष व संसदीय कार्य, अल्पसंख्यक कल्याण व नगर विकास मंत्री मो.आजम खान भी हज कमेटी आफ इंडिया की अध्यक्ष मोहसिना किदवई को इस बाबत 7 मई को पत्र लिख चुके हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा है कि उप्र हज समिति को हज यात्रा के 36,754 आवेदन मिल चुके हैं और 15 मई को कुर्रा के बाद 11,360 आवेदक प्रतीक्षा सूची में थे।












Click it and Unblock the Notifications