कहीं बरसे तो कहीं झलक दिखाकर ओझल हुए बादल

Monsoon knocks the doors in Uttar Pradesh
लखनऊ। भीषण गर्मी झेल रहे राजधानीवासियों के लिए आज हुई हल्की बूंदाबांदी ने कुछ राहत तो दी लेकिन उमस बढ़ गयी। वहीं यह फुहारें गोमतीनगर व उससे आस-पास ही पड़ी और अन्य क्षेत्रों में बादल झलक दिखाकर ही ओझल हो गये।

प्रदेश में पिछले 24 घंटांे के दौरान राज्य के पूर्वी अंचल समेत अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ मानसून पूर्व फुहारों ने तपती धरती को सोंधी खुशबू से भर दिया। वर्षा और बादलों के झुंड से तापमान में गिरावट दर्ज की गयी हालांकि उमस बढऩे से लोग हलकान रहे। इस दौरान राजधानी लखनऊ, कानपुर, इटावा, हरदोई और मैनपुरी समेत राज्य के अधिसं य स्थानों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गयी।

हालांकि आद्र्र्रता का स्तर बढऩे से लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। लखनऊ में आद्र्रता का स्तर 73 प्रतिशत रहा। तापमान में कमी के बावजूद प्रदेश में विद्युत कटौती बदस्तूर जारी है। राजधानी सहित प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम का असर अलग-अलग रहा। जहां दिन में कभी तेज धूप तो कभी बादलों की आवाजाही के साथ हवा के तेज झोंके चले तो चित्रकूट व बांदा के आसपास हल्की बारिश व आंधी चली।

मौसम विज्ञान विभाग को उपग्रह से प्राप्त चित्र तथा अन्य जानकारियों के आधार पर यह संभावना व्यक्त की गयी है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा लखनऊ के आसपास के जिलों में आज तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहारी, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल व उड़ीसा में भारी वर्षा भी हो सकती है।

लखनऊ में भले ही तेज बारिश न हो लेकिन बादल छाये रहेंगे तथा तेज हवाओं से राजधानीवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि पश्चिम में जो वातावरण निर्मित हुआ है। उससे बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+