राष्‍ट्रपति चुनाव: 7 लोगों ने किया नामांकन, प्रणब का नंबर 28 को

Pranab may file nomination on June 28
दिल्ली (ब्यूरो)। राष्ट्रपति पद के लिए यूपीए के उम्मीदवार के तौर पर प्रणब मुखर्जी 28 जून को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे पर उससे पहले ही सात लोगों ने उनसे ताल ठोंकने का मन बना लिया है। दो उम्मीदवारों ने 16 को जहां नामांकन दाखिल किया वहीं दो ने सोमवार को और तीन ने मंगलवार को नामांकन दाखिल करके प्रणब को सीधे चुनौती का मन बनाया है।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए बतौर पीठासीन अधिकारी तैनात वीके अग्निहोत्री ने बताया कि चार अन्य लोगों के अलावे मंगलवार को लखनऊ से राम कुमार शुक्ल, चंडीगढ़ से सुखदेव राय कौशल और मध्य प्रदेश के पन्ना से दिनेश ने अपना नामांकन पत्र राष्ट्रपति पद के लिए दाखिल किया है। आपको बता दें कि सोमवार तक दिन चार लोगों ने नामांकन दाखिल किया था उसमें ग्वालियर के आनंद सिंह कुशवाहा, दिल्ली के नांगलोई इलाके की कविता कालोनी निवासी ओम प्रकाश अग्रवाल, वाराणसी के नरेंद्र नाथ दूबे 'अडिग' और तमिलनाडु के केएम. इलियास का नाम का शामिल हैं, हालांकि इलियास का नामांकन खारिज हो चुका है।

यानी दादा के सामने आज तक केवल छह उम्मीदवार हैं जो उन्हें राष्ट्रपति चुनाव में पटकनी देने की तैयारी में हैं। पर आपको यहां बता दें कि राष्ट्रपति के प्रत्याशी को 50 प्रस्तावक और 50 समर्थकों के हस्ताक्षर और 15 हजार रुपये नकद नामांकन पत्र के साथ जमा करनी होती है। पर इन छह उम्मीदवारों के पास ऐसा कोई प्रस्तावक या समर्थक नहीं हैं इसलिए नाम वापसी के दिन ये सभी अपना अपना नाम वापस लेकर चलते बनेंगे।

वैसै अग्निहोत्री ने बताया कि इन चारों लोगों में सिर्फ नरेन्द्र नाथ के नामांकन पत्र में प्रस्तावक के रूप में महाराष्ट्र के विधायकों के हस्ताक्षर हैं। अन्य तीनों के पास प्रस्तावकों के हस्ताक्षर तक नहीं हैं। गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए 30 जून तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे। इनकी जांच 2 जुलाई को होगी। नामांकन पत्रों की वापसी 4 जुलाई तक होगी और जरूरत पड़ने पर 19 जुलाई को मतदान और 22 जुलाई को मतगणना की जाएगी।

नामांकन के बाद पद से इस्तीफा दे देंगे प्रणब

प्रणब मुखर्जी 28 जून को अपना नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। उनका चुनाव देख रहे पवन कुमार बंसल ने पूरी तैयारी कर ली है। बताया जा रहा है कि प्रस्तावकों औऱ समर्थकों के हस्ताक्षर युक्त चार कापी भी तैयार करायी जा चुकी है। नामांकन के बाद संभव है कि प्रणब वित्त मंत्री के पद से अपना इस्तीफा दे दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+