आगरा नहीं मथुरा में एयरपोर्ट बनाना चाहते हैं एविएशन मिनिस्‍टर

Civil Aviation Minister Ajit Singh
दिल्ली (ब्यूरो)। यूपी में जेवर एयरपोर्ट पर राजनीति जारी है। बसपा का सपना जेवर एयरपोर्ट पर पहले सपा ने कुठाराघात किया अब सपा के आगरा में एयरपोर्ट के प्रस्ताव पर केंद्रीय नागरिक और उड्डयन मंत्री अजित सिंह ने टांग अड़ा दी है। वे चाहते हैं कि अब आगरा में नहीं मथुरा में एयरपोर्ट बने जिससे उनके बेटे को उसका लाभ मिल सके।

सूत्रों ने बताया कि रालोद प्रमुख अजित सिंह ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखकर उनसे आगरा के बजाय मथुरा में एयरपोर्ट बनाने की अपील की है। पत्र में अजित सिंह ने लिखा है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने जेवर में नया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने का प्रस्ताव किया था। यह नई दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से महज 70 किलोमीटर की दूरी पर है। नियमानुसार मौजूदा एयरपोर्ट के 150 किलोमीटर के दायरे में दूसरा एयरपोर्ट नहीं बन सकता। लिहाजा इसे मंत्रियों के समूह के पास भेजा गया था।

जीओएम ने अन्य बातों के अलावा इस तथ्य पर भी विचार किया कि इतने नजदीक नया एयरपोर्ट बनने के बाद दोनों के यातायात पर क्या प्रभाव पड़ेगा। ये मुद्दे पिछले पांच सालों अनसुलझे पड़े थे। अब हमारे मंत्रालय को ज्ञात हुआ है कि प्रदेश सरकार ने जेवर में एयरपोर्ट के प्रस्ताव को निरस्त करने का निर्णय किया है। मेरे हिसाब से नया हवाई अड्डा ताज ट्राइपेजियम क्षेत्र में ऐसी जगह पर बनना चाहिए जिससे आगरा के वायुसेना हवाई अड्डे के वायु क्षेत्र का उल्लंघन न हो। इस लिहाज से मेरा सुझाव है कि नया हवाई अड्डा आगरा के बजाय मथुरा में बनाया जाए तो बेहतर रहेगा।

इसके लिए मथुरा में ऐसे स्थान का चुनाव किया जा सकता है जो एक्सप्रेस हाईवे से समान दूरी पर हो। मेरा अनुरोध है कि आप इस लिहाज से एक प्रस्ताव बनाकर मेरे मंत्रालय को भेजने का कष्ट करें ताकि इसकी मंजूरी जल्द से जल्द कराने का उपक्रम किया जा सके। पत्र में केंद्रीय मंत्री अजित सिंह ने अखिलेश यादव को लिखा है कि वह ऐसे स्थान को प्राथमिकता देना चाहेंगे, जिसकी पहुंच एक्सप्रेसवे से आसान हो। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष अजित ने क्षेत्र की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए इस परियोजना पर त्वरित निर्णय लेने का आश्वासन दिया है।

उधर, चर्चा है कि सपा जहां आगरा में एयरपोर्ट बनाने के प्रस्ताव करके अपना राजनीति भला देख रही है वहीं मथुरा में एयरपोर्ट की सिफारिश करके रालोद अपना लाभ देख रही है। रालोद प्रमुख जहां एविएशन के प्रमुख हैं वहीं सपा के हाथों में प्रदेश की बागडोर है। जब तक दोनों दल इस मुद्दे पर सहमत नहीं होते इसमें फंच्चर फंसा ही रहेगा इसलिए दोनों को ठंडे दिमाग से और राजनीति से ऊपर उठकर सोचने की जरूरत है नहीं तो कहीं यह एयरपोर्ट दूसरे राज्य में न चला जाए। मथुरा में यदि एय़रपोर्ट बनता है तो रालोद प्रमुख के बेटे जयंत को इसका लाभ होगा क्योंकि मथुरा से ही जयंत देश का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+