मुसलमानों को गुमराह कर रही है सपा: भाजपा

भाजपा प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने विधान परिषद में मुसलमानों को 18 प्रतिशत आरक्षण देने का आश्वासन दिया जो असंवैधानिक है। उन्होंने कहा कि इसका खुलकर विरोध होना चाहिए क्योंकि यह पूरी तरह मुसलमानों को गुमराह करने वाला है। हसन के घोषणा पर सवाल उठाते हुए श्री पाठक ने कहा कि जब आन्ध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने अन्य पिछड़े वर्ग के आरक्षण में से अल्पसं यकों के लिए 4.5 प्रतिशत आरक्षण पर ही रोक लगा दी है तो उत्तर प्रदेश सरकार 18 प्रतिशत आरक्षण मुसलमानों को कैसे दे सकती है।
उन्होंने कहा कि सपा नेता ऐसी बयानबाजी कर सिर्फ मुलसमानों को छल कर रहे हैं उनका यह बयान महज राजनीतिक फायदे के लिए है। उन्होंने कहा कि इस गलत आश्वासन के लिये सपा नेता को मुसलमानों से माफी मागंनी चाहिए और वोट बैंक की इस तरह की राजनीति से बचना चाहिए। भाजपा ने इसका पुरजोर विरोध
करते हुए कहा कि धर्म के आधार पर आरक्षण देने के लिये संविधान जब इजाजत नहीं देता तो सपा नेता इस तरह के बयान क्यों देते हैं।
उन्होंने कहा कि सपा मुस्लिमों की हितैषी बनने के लिए पिछड़ों को मिले आरक्षण में कटौती करने की साजिश कर रही है। पाठक ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव को दोते हुए सपा ऐसी चाल चल रही है। उन्होंने मुसलमानों से अपील की कि वह सपा के छलावे में न आये और सपा से सावधान रहें।












Click it and Unblock the Notifications