राष्ट्रपति चुनाव: बंगाल के गौरव के नाम पर मानी ममता!

Pranab Mukherjee and Mamata Banerjee
दिल्ली (ब्यूरो)। रायसीना हिल्स की दौड़ में पहले नंबर पर चल रहे वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी को अब तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भी हरी झंड़ी दिखा दी है। यानी अब प्रणब मुखर्जी का राष्ट्रपति बनना लगभग तय है। हालांकि भाजपा ने कहा है कि वह संप्रग के बाद ही अपने पत्ते खोलेगी पर अब लगता है कि प्रणब मुखर्जी के नाम पर वह भी चुप्पी साध लेगी पर प्रणब के नाम पर ममता को मनाने में कांग्रेस को खासी मशक्कत करनी पड़ी है। पर जैसे भी हो वह भी आखिरकार बंगाल के गौरव के नाम पर मान ही गईं। उधर, चुनाव आयोग राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज अधिसूचना जारी कर सकता है। हालांकि पिछले चुनाव में उसने 13 जून को अधिसूचना जारी की थी।

सूत्र बता रहे हैं कि प्रणब की दावेदारी पर अनमने ढंग से ही सही पर बंगाल के गौरव के नाम पर आखिरकार ममता बनर्जी मान ही गईँ। इससे वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी के यूपीए की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार होने की संभावनाएं और बढ़ गई हैं। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संकेत दिया है कि वो कांग्रेस के उम्मीदवार का विरोध नहीं करेंगी। पर इसके लिए केंद्र को कुछ कीमत चुकानी होगी संभव है कि केंद्र पश्चिम बंगाल को कुछ विशेष पैकेज की घोषणा कर सकता है। इसी को लेकर पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा भी आज प्रणब से मुलाकात करने जा रहे हैं। जहां दोनों लोग इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे। केंद्र जहां बंगाल को विशेष पैकेज देगा वहीं ममता प्रणब को उम्मीदवारी का तोहफा। संभव है कि आज शाम तक इस मामले में तस्वीर कुछ साफ हो जाए।

उधर, खुर्शीद ने रविवार को चेन्नई में पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘हम इसकी प्रक्रिया में हैं। आपको एक बहुत अच्छा उम्मीदवार मिलेगा। हमारा वरिष्ठ नेतृत्व नामों पर विचार कर रहा है और इसके लिए गठबंधन की सभी पार्टियों से बातचीत चल रही है।' उन्होंने कहा, ‘मुझे यकीन है कि हमें एक उत्कृष्ट उम्मीदवार मिलेगा। क्योंकि भारत का राष्ट्रपति ऐसा होना चाहिए जिसे अधिक से अधिक राजनीतिक दलों का विश्वास और समर्थन हासिल हो। हम देश को ऐसा उम्मीदवार देने की उम्मीद करते हैं।'

हालांकि राष्ट्रपति पद के लिए यूपीए उम्मीदवार के रूप में अपने नाम पर बढ़ते समर्थन के बीच प्रणब मुखर्जी ने इस विषय पर टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया है। जबकि पार्टी के प्रभावशाली सांसद अधीर चौधरी ने कहा कि लोगों को अच्छा लगेगा कि दादा देश के राष्ट्रपति के रूप में यहां लौटें। चौधरी ने यह बात खारग्राम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उस बैठक में कही जिसकी अध्यक्षता मुखर्जी ने की। हालांकि दादा ने इस मुद्दे से बचने का प्रयास किया और कहा, ‘मुझे यात्रा जल्दी खत्म करनी पड़ रही है और अभी ही दिल्ली लौटना पड़ रहा है, क्योंकि मुझे कुछ महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लेना है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+