अटल जी के शासन में गरीबों का चूल्हा तो जलता था: नरेंद्र मोदी

उन्होंने कहा कि एक साल से तो यूपीए सरकार ने महंगाई पर बोलना ही छोड़ दिया है। जहां अटल बिहारी बाजपेजी जी महंगाई को छोड़कर गये थे अगर यूपीए सरकार महंगाई का वहीं स्तर खड़ा कर दे तो भी गरीबों के घरों में चूल्हा जलने लगेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की नांव में छेद हो चुका है। सरकार को अपने देश की विकास दर के बारे में ही मालूम नहीं। वह विकास दर 7 प्रतिशत होने का दावा करती थी, और दर 5 प्रतिशत निकली।
उन्होंने कहा कि ऐसा क्या कारण है कि डॉलर के मुकाबले केवल रूपया गिर रहा है। यह केवल भ्रष्ट राजनीति का नतीजा है। भ्रष्टाचार सरकार की रगों में बसा हुआ है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस बचने वाली नहीं है, तो वह देश को क्या बचाएंगी। उन्होंने कहा कि हम विकास की राजनीति करते है।
राजकोट में प्रदेश कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते हुए मोदी कांग्रेस पर जमकर बरसे। बैठक के दूसरे दिन भ्रष्टाचार, खराब आर्थिक हालत और महंगाई पर जमकर भड़ास निकाली। मोदी ने अपनी उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि उन्होंने देश को विकास की राह दिखाई। गुजरात की वजह से ही दूसरे दलों को भी विकास के मुद्दे पर आवाज उठानी पड़ी। मोदी ने केंद्र सरकार को कोसते हुए कहा कि दिल्ली में करप्शन की नई-नई कहानियां सामने आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications