फिर से कम होंगे पेट्रोल के दाम: प्रणव मुखर्जी

Union Finance Minister Pranab Mukherjee
कोलकाता। ऐसा आसार मिल रहे है कि पेट्रोल के दाम एक बार फिर कम होंगे। इसका संकेत वित्‍त मुखर्जी प्रणव मुखर्जी दे दिया है। प्रणव ने कहा है कि अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल के दाम कम होने की वजह से नीचे आ सकते है। ऐसा बताया जा रहा है कि तेल कंपनियां 15 जून को मूल्‍य घटाने के लिए समीक्षा बैठक करेंगे।

तेल कंपनियों ने 24 मई को तेल के दाम 7.54 रुपये की बढ़ोत्‍तरी की थी। देश भर में हड़ताल और विरोध के बाद तेल कंपनियों ने 2.02 रूपये प्रति लीटर की कटौती की थी। मई माह में की गयी बढ़ोत्‍तरी पिछले दस साल की सबसे बड़ी बढ़ोत्‍तरी थी। मौजूदा समय में अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की 93 से 94 डॉलर प्रति बैरल पर आ गयी है।

गौरतलब है कि पेट्रोल कंपनियों ने तेल के दामों में भारी बढ़ोत्‍तरी की थी, जिसको लेकर सरकार ने अपने हाथ खड़े कर लिये थे। सरकार ने सारा भार तेल कंपनियों पर डाल दिया था, और तेल कंपनियों ने सारा भार अंतरराष्‍ट्रीय बाजार पर डाल दिया। तेल कंपनियों का कहना था कि जब तेल के दाम अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में बढ़ेंगे तो हम ग्राहको को राहत देंगे।

कुछ महिने पहले अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में तेल का दाम लगभग 125 डॉलर प्रति बैरल था। इस समय तेल का दाम 94 डॉलर प्रति बैरल है। इस समय दिल्‍ली में पेट्रोल की कीमत 71.18 रुपए, गांधी नगर में 75.92, मुंबई में 76.57 रुपए, भोपाल में 76.51 रुपए और चंडीगड़ में 72.17 रुपए प्रति लीटर है।

सोचने वाली बात है कि अगर तेल कंपनियां पेट्रोल के दाम घटाती है तो बहुत ज्‍यादा 2 या 3 रूपया घटाएंगी, और अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में पेट्रोल के दाम 94 डॉलर प्रति बैरल है। अगर वापस पेट्रोल के दाम 125 डॉलर प्रति बैरल पहुंच जाते तो एक बार फिर तेल के दामों में भारी बढ़ोत्‍तरी की जाएगी। अब ऐसे यह आम आदमी कैसे मनाये खुशी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+