यूपी में एसआई भर्ती में मुसलमानों को 18% आरक्षण

police
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान सपा ने अपना घोषणापत्र जारी करते हुए मुसलमानों को 18 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही थी। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने घोषणा की है क‍ि यूपी मे एसआई की भर्ती में मुसलमानों को 18 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। अब घोषणापत्र में किया गया वादा पूरा होता नजर आ रहा है।

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के समय चुनावी परिणाम के अनुमान को लेकर सभी विशेषज्ञों की अलग-अलग राय थी। अधिकत्‍तर का कहना था कि यूपी में कोई भी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार नही बना पाएगी। किसी का कहना था कि दो पार्टीया मिलकर यूपी में सरकार बनाएगी, और कुछ का जहां तक कहने थे कि उत्‍तर प्रदेश में त्रिशंकु सरकार बनेगी यानि तीन पार्टीयां मिलकर सरकार बनाएंगी।

अभी हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से सभी राज्‍यों को सच्‍चा कमेटी की सिफारिश को याद दिलाते हुए कहा गया था कि मुस्लिम बहुल हलाके में मुसलमान इंस्‍पेक्‍टर या सब संस्‍पेक्‍टर को तैनात किया जाए। विधान परिषद के प्रश्‍नकाल के दौरान उत्‍तर प्रदश स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री और सदन के नेता अहमद हसन ने कहा क‍ि प्रदेश में 18 इंस्‍पेक्‍टरों और 81 सब-इंस्‍पेक्‍टरों को थाना प्रभारी का चार्ज दिया गया है।

इसके साथी ही उन्‍होंने कहा कि 18 जुलाई 2007 में जारी शासनादेश के अनुसार अन्‍य पिछड़ा वर्ग के 27 प्रतिशत आरक्षण में ही उनको भी शामिल किया गया है। उनके लिए अलग से कोई कोटा निर्धारित नहीं है। उन्‍होंने कहा कि दरोगा की भर्ती में राज्‍य सरकार अपने घोषणापत्र में किये गये वादे को पूरा करेगी, उनको 18 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+