निर्मल बाबा का कारोबार थमा, भक्‍तों के पैसे होंगे वापस

Nirmal Baba
नई दिल्‍ली। लोगों पर कृपा बरसाने वाले निर्मलजीत सिंह नरूला उर्फ निर्मल बाबा ने जून माह में होने वाले सारे समागम टाल दिये है। निर्मल बाबा के ये समागम 9, 10, 16, 17 जून को होने वाले थे। अभी समागम रद्द होने की वजह का खुलासा नहीं किया गया है। लोगों के द्वारा निर्मल बाबा के एकाउंट में जमा होने वाले पैसे में भी कमी आई है। भक्‍तों के पैसे के बारे में बताया जा रहा है कि जो भक्‍त पैसा वापस लेना चाहते है ले सकते है, और जो नहीं चाहते वे अगले समागम में शामिल हो सकते है।

समागम स्‍थगित होने की जानकारी बाबा की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गयी है। लेकिन वेबसाइट पर स्‍थगित होने के कारण का कोई खुलासा नहीं किया गया है। ऐसा बताया गया है क‍ि भक्‍तों को अगले समागत की सूचना जल्‍दी ही दी जाएगी। बाबा के होने वाले सभी समागम सिरीफोर्ट ऑडिटोरियम में होने थे। बाबा ने इसके लिए 9.75 लाख रुपये जमा कर दिये थे।

गौरतलब है क‍ि निर्मल बाबा के खिलाफ कानून का शिकंजा कसता चला जा रहा है। कई थानों में निर्मल बाबा के खिलाफ शिकायतें और एफआईआर दर्ज की गई है। बिहार के अररिया और उत्‍तर प्रदेश के लखनऊ एंव झासी जीले में भी बाबा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है। ऐसा बताया जा रहा है कि बाबा के समागम रद्द करने का कारण यहीं है।

गौरतलब है कि सबसे पहले राकेश सिंह नाम के शख्‍स ने बाबा के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद बाबा के ऊपर धोखाधड़ी सहित कई आरोपो को लेकर मामला दर्ज किया गया था। उसके बाद लखनऊ के गोमतीनगर थाने में बाबा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की 417, 420 419 और 508 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+