सेक्स रैकेट में शामिल बॉलीवुड अभिनेत्री सहित 11 कॉलगर्ल्स गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस सेल को सूचना मिली कि लोखंडवाला स्थित मसाला करी नामक रेस्तरां में जिस्मफरोशी का धंधा जोरों से चल रहा है। सूचना पाकर पुलिस ने फौरन रेस्तरां पर छापा मार दिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 11 लड़कियों और 17 ग्राहकों को गिरफ्तार किया। पुलिस उस समय हैरान रह गई जब उसे यह पता चला कि गिरफ्तार युवतियों में से एक हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री है। पुलिस ने रेस्तरां के मालिक को भी हिरासत में ले लिया है और पेटा एक्त के तहत कार्रवाई कर रही है।
जिस्मफरोशी में शामिल हिरोइन
जिस चेहरे ने उसे नाम, शोहरत और दौलत दी बाद में उसी चेहरे को भुनाने के लिये हिंदी फिल्म की अभिनेत्री जिस्मफरोशी के धंधे में उतर गई। मुंबई पुलिस के सोशल सर्विस सेल के एसपी बसंत ढ़ोबले ने बताया कि गिरफ्तार अभिनेत्री ने छोटे पर्दे और बड़े पर्दे पर काम किया है। उन्होंने बताया कि इस अभिनेत्री की 3 घंटे की कीमत 50 हजार रुपये थी ।
श्री ढ़ोबले ने हिरोइन के नाम का खुलासा नहीं किया मगर बताया कि वह कई सफल फिल्मों में काम कर चुकी है। जब धिरे-धिरे उसे फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया तो उसने जिस्मफरोशी के धंधे में आ गई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लड़कियों में दो मॉडल्स भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस धंधे में लोकल पुलिस की भी संलिप्तता सामने आ रही है। जांच के आदेश दे दिये गये हैं।












Click it and Unblock the Notifications