पूरी ईमानदारी से काम करूंगी: डिम्पल यादव

Akhilesh Yadav's wife Dimple Yadav
लखनऊ। कन्नौज लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी डिम्पल यादव ने एलान किया किया कि वह कन्नौज के विकास के लिए ईमानदारी व निष्ठा से काम करेंगी। उन्होंने कहा कि कन्नौज व समाजवादियों का पुराना रिश्ता रहा है और वह इस रिश्ते को और आगे ले जाएंगी।

मुख्यमंत्री एवं सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव ने कन्नौज लोकसभा सीट के उप-चुनाव के लिए पर्चा दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने पहले कन्नौज में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए डिम्पल ने कहा, 'कन्नौज से उनका पुराना नाता रहा है पहले वह अखिलेश यादव की पत्नी के रूप में इलाके में आती थीं लेकिन अब वह एक जनप्रतिनिधि के रूप में यहां उपस्थिति हैं।

उन्होंने कहा, "मैं आपकी बहू और बेटी होने के नाते पूरे हक से कह रही हूं कि उप-चुनाव की कमान आप अपने हाथों में लें और आचार संहिता का पालन करते हुए भारी मतों से समाजवादी पार्टी को विजयी बनाएं। आपके आग्रह पर ही पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने मुझे उप-चुनाव के लिए सपा का उम्मीदवार बनाया है। मैं आप सभी को यकीन दिलाती हूं कि मैं पूरी ईमानदारी से आपके क्षेत्र के विकास के लिए काम करुंगी।"

उन्होंने कहा कि सपा ऐसी पार्टी है जिसकी करनी और कथनी में अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सपा सरकार देश की ऐसी पहली सरकार है जिसने अपने चुनावी घोषणा-पत्र में किए वादों को अमली जामा पहनाया। डिम्पल ने पूर्ववर्ती बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सरकार के बारे में कहा कि मायावती के निरंकुश शासनकाल में उत्तर प्रदेश बीस साल पीछे हो गया। जनसभा में डिम्पल के साथ मंच पर सपा के कई वरिष्ठ नेता और पति मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद थे।

गौरतलब है कि यह दूसरा मौका है जब डिम्पल सपा उम्मीदवार के तौर पर लोकसभा के उप-चुनाव में मैदान में उतरी हैं। इससे पहले साल 2009 में अखिलेश ने फिरोजाबाद सीट से लोकसभा की सदस्यता छोड़ दी थी और पार्टी ने यहां से डिम्पल को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन डिम्पल को कांग्रेस उम्मीदवार राज बब्बर से हार का सामना करना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+