यूपी के बाद अब एमपी, बिहार में दस्तक देगी सपा

दो दिनों तक चलने वाली यह बैठक राष्ट्रपति चुनाव के ठीक पहले होगी। दो वर्ष में यह दूसरा मौका होगा जब पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति कोलकाता में होगी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि कोलकाता के बाद पार्टी इसी तरह की बैठकें मध्यप्रदेश, राजस्थान, बिहार, तमिलनाडु और केरल में भी करने की योजना बना रही है।
पार्टी प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी के अनुसार सपा अपना जनाधार अन्य राज्यों में बढाने के लिए गंभीर है। उनका दावा है कि करीब 70 प्रतिशत किसान पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को पसन्द करते हैं क्योंकि श्री यादव की नीतियां किसानों के कि लिए हितकारी हैं। श्री चौधरी ने कहा कि अन्य राज्यों में कार्यसमिति की बैठकें आयोजित करने के पीछे मशां यह है कि उत्तर प्रदेश के बाहर के लोगों को भी सपा की नीतियों के बारे में जानकारी हो सके। उन्होंने बताया कि कोलकाता बैठक की तैयारी अन्तिम चरण में है।
उनका दावा है कि कोलकाता बैठक से देश में एक नये राजनीतिक युग की शुरुआत हो सकती है। उनका कहना है कि यह बैठक सिर्फ सपा के लिए ही नहीं बल्कि देश के लिए भी महत्वपूर्ण होगी। पार्टी सूत्रों का दावा है कि तृणमूल कांग्रेस की नजदीकियों से राष्ट्रपति चुनाव में सपा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उनका कहना है कि बैठक से सपा को पश्चिम बंगाल में अपनी जड़ें जमाने में मदद मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications