हरियाणा की राष्ट्रीय खिलाड़ी का परिवार ने किया यौन शोषण

Sexually Assault
रेवाड़ी। मेरे मां-बाप और भाई मिलकर मुझसे पैसों के लिए गलत काम कराते थे। अब चाहे सड़क पर ही क्यों नहीं रहना पड़े लेकिन मैं घर कभी भी नहीं जाऊंगी। यह कहना है 13 साल किक बाक्सिंग की राष्ट्रीय खिलाड़ी रामभतेरी का। राष्ट्रीय खिलाड़ी का कहना है कि परिवार के लोगों ने मुझे इतना परेशान कर दिया था कि मुझे मजबूर होकर घर छोड़कर भागना पड़ा। महम से लापता हुई किक बाक्सिंग की राष्ट्रीय खिलाड़ी रामभतेरी आखिरकार रेवाड़ी के आस्था कुंज में मिली है। अपनी आपबीती बयान करते हुए रामभतेरी ने वो सभी राज उजागर किए हैं जो अभी तक अनसुलझी पहेली बने हुए थे।

रामभतेरी ने अपने घर से भागने के पीछे की जो दास्तां बताई है उसने सामाजिक रिश्तों के ताने बाने को उधेड़कर रख दिया है। रामभतेरी का कहना है कि परिवार के लोग 13 साल की उम्र से उसका यौन शोषण करवा रहे हैं। रुपयों के लिए रोजाना रात को उसके साथ गलत काम कराया जाता है और जब कभी भी उसने विरोध किया तो आंखों पर पट्टी बांधकर उसकी पिटाई की गई।

रामभतेरी ने बताया कि परिवार के लोग उसे गर्भनिरोधक गोलियां भी देते थे जिससे उसकी सेहत लगातार बिगड़ रही थी। इतना ही नहीं परिवार के लोग मोबाइल पर भी उसकी बातें कराया करते थे। रामभतेरी ने बताया कि उसके पिता ओमप्रकाश, मां रूकमणी व परिवार के अन्य सदस्य उससे गलत काम कराते थे। अकसर जब भी वह इस बात का विरोध करती थी तो वे लोग उसके साथ मारपीट करते तथा आंखों पर पट्टी बांध देते थे।

परिजनों ने आरोपों को निराधार बताया

रामभतेरी के पिता ओमप्रकाश का कहना है कि रामभतेरी ऐसा किसी के बहकावे में आकर कर रही है। उनका कहना है कि रामभतेरी के फोन डिटेल की पूरी जांच होनी चाहिए। उस चिप की भी पूरी जांच हो। जो पुलिस को सौंपी गई है। वे गलत हैं तो सजा भुगतने को तैयार हैं। उधर, रामभतेरी के मिलने पर आरोपों से घिरे महम के वसीका नवीस राजीव ने कहा कि परिजन उस पर बेवजह आरोप लगा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+