दिल्ली में दिन दहाड़े विधायक को गोली मारी, हालत गंभीर

भरत सिंह और उनके मामा धर्मपाल सिंह दोनों को अस्पमाल में भर्ती कराया गया है, लेकिन अभी दोनो की हालत गंभीर बनी हुई है। यह हमला सुबह साढ़े आठ बजे हुआ। भरत सिंह नजफगढ़ से निर्दलीय विधायक हैं और आइएनएलडी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। सिंह के भाई किशन पहलवान भी राजनीति में है, सन 2008 में ये पहली बार विधायक बने थे।
पुलिस का अनुसार यह मामला आपसी रंजिश का है। अभी शुक्रवार को ही विधानसभा में विधायको की सुरक्षा संबंधी मुद्दा उठाया गया था। इससे पहले भी विपक्ष लगातार विधानसभा में दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर घेर चुकी है।
सूत्रों के अनुसार विधायक सुबह लोगों से मिल रहे थे, तभी उके दफ्तर के बाहर मौजूद कुछ लोगों ने उनपर गोलियां चलाना शुरू कर दी। इस घटना में विधायक को एक गोली हाथ में और दो गोली पेट में लगी है। उनको बचाने में उनके मामा को भी दो गोली लगी। उन्हें चानन देवी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications