'रुखसत-2012' में जमकर थिरके जेसीडी के छात्र

सिरसा। जेसीडी विद्यापीठ के इंजीनियरिंग कॉलेज के इलैक्ट्रीकल एंड इलैक्ट्रानिक्स विभाग के तृतीय वर्ष के छात्रों द्वारा विद्यापीठ के सभागार में विदाई पार्टी 'रुख्सत-2012' का आयोजन किया गया, जिसमें जेसीडी विद्यापीठ की प्रबन्ध निदेशक डॉ. शमीम शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

इस कार्यक्रम में इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित हुए तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह द्वारा की गई तथा कॉलेज के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. एन.एस. भाल व प्रोफेसर डॉ. एच.एन.पी. श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित हुए।

Farewell Party

इस अवसर पर तृतीय व अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने खूब वाहवाही लूटी। तृतीय वर्ष के छात्रों रजत ग्रोवर, भानुप्रिया, ईशा, दीपक व कुलवंत सिंह ने तथा अंतिम वर्ष के छात्रों इन्द्रपाल, सुखमीत व निशा ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति देकर लोगों को आनंदित किया।

इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के आधार पर अंतिम वर्ष के छात्र आयुष गोयल को मि. फेयरवेल व शिबा अरोड़ा को मिस फेयरवेल चुना गया तथा सुखमीत को मिस्टर टेलैंट व निशा को मिस टेलैंट व विपिन सिहाग मिस्टर ईव व रमनदीप कौर को मिस ईव चुना गया।

बतौर मुख्यातिथि अपने संबोधन में डॉ. शमीम शर्मा ने अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी और कहा कि आपका कोर्स सभी क्षेत्रों का आधार स्तंभ है, इसलिए आप अपने इस ज्ञान का उचित एवं सही उपयोग करके देशहित एवं मानव विकास हेतु कार्य करें।

कॉलेज प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास ने अपने वक्तव्य में कहा कि आप इस संस्थान से जा रहे हैं परंतु जो संस्कार एवं गुणवत्तायुक्त शिक्षा यहां से लेकर जा रहे हो उसका उचित प्रयोग करके संस्थान व अपने माता-पिता के नाम को रोशन करने का कार्य करें, जिससे आपकी इस शिक्षा का उद्देश्य सफल हो जाए।

इस मौके पर विभागाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने सभी अतिथियों व विद्यार्थियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास, वरिष्ठ सलाहकार डॉ. एन.एस. भाल, इलैक्ट्रीकल एंड इलैक्ट्रानिक्स विभाग के विभागाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह व लेखा भांभू द्वारा चयनित विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान करके सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इंजीनियरिंग कॉलेज के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, सभी कॉलेजों के प्राचार्य, अधिकारीगण एवं इंजीनियरिंग कॉलेज के समस्त स्टाफ सदस्य व विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+