25 हजार से 1 लाख लेने वाली विदेशी कॉल गर्ल्स गिरफ्तार

दिल्ली। रहने के लिए पॉश एरिया में फ्लैट, फर्राटेदार अंग्रेजी, ब्रांडेड जूते और एसेसीरीज, महंगा चश्मा, डिजाइनर कपड़े ऊपर से विदेशी तो शक की कोई गुंजाइश ही नहीं की ऐसी युवतियां कॉल गर्ल हो सकती हैं और देश की राजधानी में विजिट वीजा पर रह कर बिजनस कर रही हैं। जहाँ इनके बिजनस का जरिया बना है इंटरनेट जिसपर बाकायदा इनके एजेंटों द्वारा जिस्मफरोशी का रेट फिक्स किया जाता है।

आपको बता दें की मुखबिर की सूचना पर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 6 उज्बेकिस्तानी युवतियों को दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके गिरफ्तार किया है। ये सभी युवतियां जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त थी। गिरफ्तार सभी लडकियां अपने ग्राहकों से एक घंटे का 25 हजार रुपये वसूलती हैं साथ ही प्रारंभिक पूछताछ में इन्होने ये भी बताया की अगर कोई ग्राहक इनको बहार ले जाता है तो ये उससे 1 लाख रुपए लेती हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पकड़ी गईं सभी युवतियां दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके में पिछले दो सालों से रह रही थीं। इन सभी के पास से लैपटॉप के साथ-साथ वीआईपी ग्राहकों की एक लिस्ट भी बरामद की गई है। कॉल गर्ल का रैकेट दिल्ली में अपनी जड़ें किस कदर जमा चुका है इसका अंदाजा इसी बात से लगता है कि पकड़ी गईं कॉल गर्ल में से एक के पास मैरेज सर्टिफिकेट मिला है, जबकि अन्य पांच स्टूडेंट वीजा पर भारत में रह रही थीं और अपने देश से भारत आया-जाया करती थीं।

गौरतलब है की राजधानी में विदेशी कॉल गर्ल का रैकेट पुलिस की सख्ती के बावजूद पूरी तरह फलफूल रहा है। जहाँ इंटरनेट पर साइट्स बनाकर उनमें इन लड़कियों का नंबर डाला जाता था और एजेंट के माध्यम से लड़कियों की ग्राहकों से डील होती थी। अगर आकड़ों पर नजर डालें तो एक तरफ पिछले कई सालों में ऐसी लड़कियां बड़ी तादाद में लगातार गिरफ्तार हुई हैं। दूसरी तरफ, भारत में ही मानव तस्करी की समस्या भी भयावह रूप लेती जा रही है।

क्राइम ब्रांच से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक पुलिस और अपराध शाखा दोनों काफी लम्बे समय से जिस्मफरोशी के धंधे में विदेशी लड़कियों की संलिप्तता पर नजर रखे हुए हैं लेकिन सही सुचना न मिल पाने के चलते वो अपनी मुहीम में सफल नहीं हो पा रहे हैं और यही एक कारण है जिस वजह से ये धंधा भारत में आज इतनी तेजी सेड फल फूल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+