किसानों के पेट पर लात रख नहीं करूंगा एफडीआई का समर्थन: अखिलेश

akhilesh yadav
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश के एक बड़े वर्ग 'किसान वर्ग' को अरक्षित करने के लिए एक ऐसी बात कह दी जिसने उनकी प्रसिद्धि में और भी इजाफा कर दिया| अगर सूत्रों कि माने तो उनकी इस अदा का विपक्ष भी मुरीद हो गया।

आपको बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) पर बहस होनी चाहिए। यदि निवेश किसानों के हित के विपरीत हुआ, तो उसका समर्थन नहीं करेंगे। अखिलेश यादव ने भरोसा जताया कि एक दिन यूपी खुशहाल प्रदेश बनेगा।

गौरतलब है कि अखिलेश यहां एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे-उन्होंने कहा कि किसान और गांव की बर्बादी की कीमत पर एफडीआई का समर्थन नहीं किया जायेगा। पहले इस विषय पर व्यापक बहस होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आईटी, ऊर्जा, पर्यटन, स्वास्थ्य, परिवहन, उद्योग तथा अन्य सभी क्षेत्रों में पीपीपी मॉडल के जरिए तेजी से विकास किया जा सकता है। पीपीपी के बिना सुधार की उम्मीद करना शायद संभव नहीं है।

उन्होने कहा कि प्रदेश के 26 लाख बच्चों को कम्प्यूटर टैबलेट और लैपटॉप देने का जो निर्णय हुआ, उससे प्रदेश में आईटी के क्षेत्र में क्रांति का आना तय है। बड़ी- बड़ी कम्प्यूटर कंपनियां यूपी की तरफ देख रही हैं। उन्होंने कहा कि किसानों का हित सवरेपरि है। कृषि क्षेत्र में सुधारों की जरूरत है। किसानों को कृषि तकनीक उपलब्ध कराना बड़ी जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि राज्य में अवस्थापना सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार बड़े पैमाने पर कार्रवाई कर रही है। कुछ ही समय में परिणाम सामने आने लगेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बहुत से ऐसे विकास कार्य हैं जो केन्द्र सरकार के सहयोग के बिना पूरे नहीं हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+