ऑल इज वेल: येदियुरप्पा भी शामिल होंगे भाजपा की बैठक में

मालूम हो कि इससे पहले गुरुवार को गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी ताकत दिखाते हुए अपने धुर विरोधी संजय जोशी को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्यता से इस्तीफा देने को मजबूर कर दिया। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू होने से पहले जोशी के इस्तीफे को मोदी को शांत रखने के बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।
जोशी के इस्तीफे ने बैठक में मोदी की मौजूदगी सुनिश्चित करने का रास्ता साफ कर दिया। मोदी और जोशी एक दूसरे के विरोधी रहे हैं और जोशी को कार्यकारिणी में शामिल करने का गडकरी के हालिया फैसले से गुजरात के मुख्यमंत्री काफी नाराज चल रहे थे। मोदी ने धमकी दी थी कि यदि जोशी बैठक के दौरान मौजूद रहे, तो वह इसमें हिस्सा नहीं लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications