आज शाम मनमोहन सिंह पेश करेंगे अपना रिपोर्ट कार्ड

Prime Minister of India Manmohan Singh
दिल्ली (ब्यूरो)। केंद्र सरकार आज शाम साढे सात बजे बताएगी कि उसने तीन साल में क्या किया यानी सरकार आज अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी पर उससे पहले ही संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कल की बैठक में सबको चेता दिया कि यदि किसी भी नेता पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे तो पार्टी उसे नहीं बख्शेगी। इस कवायद को लोकसभा 2014 की चुनाव तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है पर रिपोर्ट कार्ड बताने के बाद होने जा रहे रात्रि भोज में ममता बनर्जी औऱ करुणानिधि के नहीं आने की बात करके सरकार के ब्लडपेशर को जरूर बढा दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कई गंभीर आरोपों और विवादों में घिरी संप्रग-2 सरकार अपने तीन साल पूरे करने पर आज रिपोर्ट कार्ड पेश करने वाली है। इसके तहत वह तीन साल की अपनी उपलब्धियां बताएगी। हालांकि सरकार की कोशिश होगी पर वह केवल उपलब्धियां गिनाए पर चुनौतियों से हुए छीछालेदर को वह कैसे नाकार सकेगी। चाहे वह भारत-अमेरिका परमाणु करार का मुद्दा हो या फिर 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाला, चाहे वह राष्ट्रमंडल खेल घोटाला हो या फिर आदर्श हाउसिंग सोसायटी घोटाला इन सभी ने मिलकर सरकार की छवि को और गहरा आघात दिया है।

वहीं तृणमूल कांग्रेस ने भी समय समय पर सरकार को असहयोग करके सरकार को खूब नाकों चने चबवाए हैं। वहीं सोमवार की बैठक में सोनिया गांधी की चेतावनी के बाद सरकार को कई ठोस कदम उठाने को मजबूर करेंगे जिससे उसकी सफलताओं को नाकामियों के पिटारे में डाल देंगे, लेकिन सरकार के लिए चिंता का विषय यह नहीं। सरकार के लिए चिंता का विषय ममता बनर्जी हैं जिन्होंने रिपोर्ट कार्ड के बाद होनेवाली पार्टी में शिरकत करने से इंकार कर दिया है।

बताया जा रहा है कि इस भोज में ममता बनर्जी औऱ करुणानिधि शामिल नहीं हो रहे हैं जिससे सरकार के लिए कुछ परेशानी खड़ी कर सकते हैं क्योंकि इससे विपक्षी दलों द्वारा सरकार की आलोचना करने का एक और मुद्दा मिल जाएगा। सूत्र बता रहे हैं कि हालांकि सपा इस रात्रिभोज में शामिल होकर जरूर सरकार को एक विकल्प मुहैया करा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+