Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

73 वर्षीय महिला ने किया एवरेस्‍ट फत‍ह

Mount Everest
काठमांडो। जापान की 73 वर्षीय महिला ने माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली सबसे उम्रदराज महिला बनने का रिकार्ड अपने नाम किया है। अभियान के आयोजक एशियन टै्रकिंग ने बताया कि तामाए वातानाबे ने आज दूसरे जापानी नागरिक नोरियुकी मुरागुची और तीन शेरपा गाइडों के साथ तिब्बत के दक्षिणी मार्ग से 8848 मीटर उंचे एवरेस्ट की चोटी पर कदम रखा।

तीन शेरपा के नाम हैं मिंगमा शेरपा, फारू नुनू शेरपा और फूरबा शेरपा। अधिकारियों ने बताया कि दल ने आज स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे एवरेस्ट पर विजय हासिल की। वातानाबे ने इससे पहले 63 साल की उम्र में 2002 में एवरेस्ट फतह कर सबसे बुजुर्ग महिला विजेता का श्रेय हासिल किया था। एवरेस्ट फतह करने वाले सबसे बुजुर्ग पुरूष नेपाल के मिन बहादुर शेरपा हैं जिन्होंने 77 साल की उम्र में 2007 में यह कामयाबी हासिल की।

भारत सहित विभिन्न देशों के पर्वतारोहियों की 15 सदस्यीय टीम आज दुनिया की सबसे उंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर पहुंची। अभियान आयोजित करने वाली एशियन ट्रेकिंग के अनुसार भारतीय पर्वतारोही कपिल शेरपा गाइड निमा कंछा शेरपा के साथ स्थानीय समयानुसार आज सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर शिखर पर पहुंचे।

एशियन ट्रेकिंग के अध्यक्ष एंग शेरिंग शेरपा ने बताया कि पांच अन्य भारतीय फिलहाल आधार शिविर में हैं और उनके द्वारा 26 मई को प्रयास किए जाने की उम्मीद है। इस बीच, 72 वर्षीय एक जापानी आज विश्व की सबसे उंची चोटी पर चढ़कर ऐसा करने वाली विश्व की सबसे उम्रदराज महिला बन गई। उन्होंने एक दशक पूर्व बनाए गए अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+