अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हुड्डा, आते ही काम में जुटे

डिस्चार्ज होने के बाद उनका हाल चाल पूछने के लिए विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा, पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील जाखड़ और कई मंत्री उनके आवास पर पहुंचे। अस्पताल से छुटटी मिलने के बाद हुडडा निर्धारित कार्यक्रमों में जुट गए। हुड्डा ने हरियाणा एवं चण्डीगढ़ में युवा कांग्रेस के सदस्यता अभियान का शुभारंभ करने के उपरांत एक समारोह में लोगों को संबोधित किया।
यूथ कमेटियों की प्रक्रिया तेज
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रधान फूल चन्द्र मुलाना ने एक सूचना ब्रोशर जारी किया, जिसमें युवा कांगे्रस की बूथ, विधान सभा, लोकसभा तथा राज्य कमेटियों की चुनाव प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई है। यह सदस्यता अभियान 13 जून सांय पांच बजे तक चलेगा। हरियाणा एवं चण्डीगढ़ में युवा कांग्रेस के चुनाव के लिए दीपक राठौड को चुनाव आयुक्त (ईसी) बनाया गया है, जबकि सुमित खन्ना पीआरओ होंगे।
दस लोक सभा रिटर्निंग अधिकारी (एलआरओ) भी मनोनीत किये गये हैं जिनमें अम्बाला के लिए भूपेन्द्र सिंह, कुरूक्षेत्र के लिए परमेश, करनाल के लिए मुशरफ अली, सोनीपत के लिए दलबीर सिंह गोल्डी, फरीदाबाद के लिए नरेश, गुडग़ांव के लिए गोपाल शर्मा, रोहतक के लिए हरपाल सिंह राणा, सिरसा के लिए बीरेन्द्र कुमार, हिसार के लिए यूपेन्द्र मिश्रा और भिवानी-महेन्द्रगढ़ के लिए विपिन नेगी शामिल हैं।
हरियाणा में युवा कांग्रेस के चुनाव 15,451 बूथ, 90 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र, दस लोक सभा और एक राज्य इकाई के लिए होंगे। सदस्यता फीस 15 रुपये होगी जबकि महिलाओं तथा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे लोगों तथा अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति से संबंधित लोगों के लिए यह फीस कम होगी। सदस्यता प्राप्त करने के लिए आवेदक को आयु, पहचान तथा पते का प्रमाण देना होगा।
इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं विधायक विनोद शर्मा, हरियाणा के उद्योग मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुख्य संसदीय सचिव राम किशन गुज्जर, विधायक जिले राम शर्मा, चक्रवर्ती शर्मा, मुख्य मंत्री के राजनीतिक सलाहकार प्रोफेसर वीरेन्द्र, प्रधान ओएसडी एम एस चोपड़ा, मीडिया सलाहकार सुन्दर पाल सिंह, अतिरिक्त मीडिया सलाहकार सुनील परती एवं केवल ढीगंरा तथा अनेक युवा कांगे्रस नेता उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications