दिल्ली में बाइकर्स गैंग का जजों पर हमला

Crime
दिल्ली(ब्यूरो)। अभी दो दिन पहले आपको वन इंडिया ने खबर दी थी कि रोजरेज में एक व्यापारी ने मजिस्ट्रेट को थप्पड़ जड़ दिया। अब इससे भी बुरी वारदात हुई है जहां अपराधियों ने भरे बाजार तीन जजों को जमकर पीटा। हालात यह हैं कि इन जजों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा हालांकि बाद में पुलिस ने देररात अपराधियों को धर दबोचा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में लगातार रोजरेज की घटनाएँ बढ़ रही है। आम आदमी को कौन कहने जाए जज भी इससे कम प्रभावित नहीं है। एक ऐसी ही घटना दिल्ली पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा करती है। घटदिना गुरुवार की शाम की है। फरीदाबाद जा रहे तीन जजों की कार की हल्की टक्कर बीआरटी कारीडोर पर एक मोटरसाइकिल से हो गई। इसके बाद कुछ दूरी पर जाने पर तीन मोटरसाइकिलों पर करीब सात बादमाशों ने इन्हें घेर लिया और ईट-पत्थर बरसाने लगे। इस घटना में एक जज अजय गर्ग मारपीट में एक जज बुरी तरह घायल हो गए। चश्मदीदों के मुताबिक उनके सिर पर ईंटों से वार किया गया। उनके दोनों सहकर्मियों अडिशनल सेशन जज इंदरजीत सिंह और एम एन नागपाल को गंभीर चोट नहीं आई। जस्टिस गर्ग को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

घटना में जख्मी हुए तीनों जजों और कार चालक को उपचार के लिए एम्स के टॉमा सेंटर में ले जाया गया। चिकित्सा के बाद सभी को खतरे से बाहर बताया गया है। अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास आदि कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि घटना के कुछ देर बाद अमित राज नाम का युवक ट्रॉमा सेंटर पहुंचा। उसका सिर फूटा हुआ था। उसने चार लोगों पर खुद पर हमला किए जाने की बात कही। लेकिन चालक चमन लाल ने उस युवक को पहचान लिया और उसने पुलिस को बता दिया। इसके बाद अमित भागा लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने रात तक दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+