मनी लॉन्‍डरिंग का जरिया बन गया है आईपीएल: कीर्ति आजाद

Kirti Azad
नई दिल्‍ली। पूर्व क्रिकेटर व सांसद कीर्ति आजाद ने शाहरुख खान के वानखेड़े स्‍टेडियम पर हुए विवाद और आईपीएल में मैच फिक्सिंग पर इंडियन प्रीमियर लीग के आयोजकों को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि शाहरुख ने अगर ऐसा किया है तो बड़े शर्म की बात है। रही बात मैच फिक्सिंग की तो उसके जरिये आईपीएल की तो यह महज मनी लॉन्‍डरिंग का जरिया बन चुका है।

मीडिया से बात करते वक्‍त कीर्ति आजाद से सबसे पहला सवाल बीती रात हुए शाहरुख के झगड़े पर सवाल किया गया, जिस पर उन्‍होंने कहा कि उन्‍होंने इसके बारे में सुना तो बड़ा ताज्‍जुब हुआ। लेकिन अगर मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी यह कह रहे हैं तो उनकी बात को हलके में नहीं लेना चाहिये। इस बात की तह तक जरूर जाना चाहिये, क्‍योंकि अगर ऐसा हुआ है तो यह बड़े शर्म की बात है।

आईपीएल को बंद किये जाने के सवाल पर कीर्ति आजाद ने साफ कहा कि इस टूर्नामेंट को तुरंत बंद कर देना चाहिये, क्‍योंकि यह क्रिकेट का मजाक है। इसमें खेल नहीं बल्कि मनी लॉन्‍डरिंग का धंधा चल रहा है। सब टेबल के नीचे से पैसा कमाने के चक्‍कर में हैं। उनसे जब यह पूछा गया कि आपकी पार्टी के लोग भी बीसीसीआई में शामिल हैं, तो आजाद ने जवाब दिया कि क्रिकेट किसी पार्टी का नहीं है।

मैच फिक्सिंग के मामले में कीर्ति आजाद ने कहा कि बीसीसीआई कोई जांच एजेंसी नहीं है। अगर इस मामले की तह तक जाना है तो पांचों क्रिकेटरों के खिलाफ मुंबई के थाने में एफआईआर दर्ज करायी जानी चाहिये। दूध का दूध पानी का पानी तुरंत हो जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+