अमेरिका की काली मां बीयर पर राज्यसभा में हंगामा
दिल्ली।
विदेशी धरती पर एक बार फिर भारतीय देवी देवताओं का मजाक बनाया गया है। अमेरिका में एक बीयर का नाम काली मां बीयर रखा गया है जिसे लेकर आज राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ। भारतीय जनता पार्टी के सांसदों ने इस मुद्दे को आड़े हाथों लिया और सरकार से भारत में अमेरिका की राजदूत को तलब करने की मांग की। इतना ही नहीं बर्नसाइड ब्रीविंग कंपनी की इस बीयर की बातेलों पर देवी की फोटो भी लगाई गई है। id="toptextpromo">भाजपा
के सांसद और वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार अमेरिका के साथ अच्छे संबंध होने का दावा करती है। उन्होंने कहा कि अगर वहां ऐसा है तो क्या वहां निर्माण के लिए कोई संहिता नहीं है। शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए प्रसाद ने कहा कि क्या वे किसी अन्य धर्म के देवी-देवता के साथ इस तरह का बर्ताव कर सकते हैं? id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>भाजपा
के सदस्यों ने सरकार से इस मुद्दे पर तुरंत अमेरिकी राजदूत को तलब करने की मांग की। जवाब में केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री राजीव शुक्ला ने कहा कि वह इस बारे में जल्द से जल्द विदेश मंत्री एसएम कृष्णा को बताएंगे। मालूम हो कि यह पहली बार नहीं हैं जब भारतीय देवी देवाताओं का इस कदर अपमान किया गया हो। इससे पहले भी विदेशों में इन अराध्यों को निशाना बनाया चुका है।











Click it and Unblock the Notifications