नेट पर शादी कर लगाया एनआरआई महिला को 2 करोड़ का चूना

मामला है पंजाब के जालंधर का, जहाँ रहने वाले स्थानीय युवक ने कम समय में शार्टकट के जरिये पैसा कमाने के लिए एक सोशल नेटवर्किंग का इस्तेमाल कर एक एनआरआई महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उससे विवाह रचाया। युवक महिला को अपनाने के बजाय महिला उससे रूपये ऐंठता रहा। इस तरह उसने महिला को 2 करोड़ रूपये का चूना लगा दिया।
एनआरआई निलेश रैड्डी ने छोटा सईपुर के अमरजीत सिंधू ऊर्फ् रवि सिंधू व उसके परिवार पर आरोप लगाते हुए पुलिस को दी गयी अपनी तहरीर में कहा है की अमरजीत उसे पत्नी बनाने के बजाये झांसा देकर पैसा ऐंठता रहा। जहाँ इस काम में उसे अपने परिवार का भी समर्थन हासिल था। साथ ही ये शादी एक सोंची समझी साजिश का हिस्सा थी।
वहीं लड़के के पिता चिरौंजीलाल ने महिला के पुलिस के पास जाने के तुरंत बाद, अपने और परिवार के अन्य सदस्यों का बचाव करते हुए पुत्र अमरजीत को अपनी तमाम चल-अचल संपत्ति से उसे बेदखल करने का नोटिस जारी कर दिया है।
अपनी आप बीती बताते हुए एनआरआई महिला निलेश ने कहा कि उसका संपर्क अमरजीत से एक सोशल वेबसाईट के जरिये हुआ था। जहां कुछ दिनों बाद उसे अमरजीत से प्रेम हो गया और वो अमरजीत से शादी करने के लिए भारत आ गयी जहां उन दोनों ने गुपचुप तरीके से एक दूरदराज के मंदिर में शादी की। इस शादी में लड़के के माता पिता चिरंजी लाल , मां जसबीर कौर, बहन सोनिया मौजूद थे।
गाँव से दूर और बिना किसी धूम धड़ाके से हो रही इस शादी पर महिला को कुछ शक हुआ। लेकिन युवक के समझाने के बाद वो शांत हो गयी। महिला का शक तब पक्का हो गया जब बात महिला की संपत्ति पर आई। जहाँ लड़के के पिता ने उसे अदालत में शादी पंजीकृत कराने की सलाह दी गत दो सितंबर को शादी रजिस्टर्ड हुई थी। ये पंजीकरण जालंधर के तहसीलदार के समक्ष हुई।
महिला ने ये भी बताया की अब तक युवक द्वारा उससे अलग अलग कारण बताकर उससे २ करोड़ की भारी भरकम राशि वसूल की जा चुकी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए साईबर क्राइम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications