अनुसूचित जाति के लोगों ने सिब्बल का पुतला फूंका

सिरसा में जहां कार्टून विवाद को लेकर आज डा. अंबेडकर स्टूडैंट फ्रंट आफ इंडिया की विश्वविद्यालय ईकाई तथा चमार महासभा के पदाधिकारियों ने के द्वारा केंद्रीय शिक्षामंत्री कपिल सिब्बल का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की । उन्होंने कपिल सिब्बल को तुरंत प्रभाव से हटाने की मांग की तथा इस मामले में दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने अंबेडकर चौक पर एकत्रित होकर कपिल सिब्बल का पुतला फूंका।
रेवाड़ी में शुक्रवार को पुतला जलाने से पूर्व अनुसूचित जाति से जुड़े विभिन्न संगठनों व समाज के गणमान्य लोग चौधरी हंसराज की अगुवाई में सरकुलर रोड स्थित रविदास हास्टल में एकत्रित हुए। इस मौके पर हंसराज ने कहा कि डा. अंबेडकर का कार्टून पाठ्यपुस्तक में शामिल कर समाज का अपमान किया गया है। इससे लोगों में काफी रोष है।
उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता का कार्टून छाप उनका घोर अपमान किया गया है, इसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। रविदास मंदिर व हास्टल के प्रधान अमर सिंह ने कहा कि समाज और डा. अंबेडकर का अपमान करने वाले कपिल सिब्बल का तुरत इस्तीफा लिया जाए। बाद में समाज के लोग झज्जर चौक पर पहुचे तथा वहा पहुच कपिल सिब्बल का पुतला फूंका। इस दौरान प्रवीण चौधरी, रामसिंह चौधरी, महेश कुमार, गणेशीलाल, ख्याली राम, कृष्ण कुमार, शिवलाल, धर्मवती, चमेली देवी, बीरबल, अजीत सिंह, सोमदत्त, निहाल चंद, शीला देवी व सोना देवी मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications