किस आधार पर मानें कि आरुषि के प्राइवेट पार्ट्स साफ किये गये: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को यह आदेश दिया कि किस आधार पर निचली अदालत ने यह निष्कर्ष निकाले हैं कि आरूषि के अंगो सहित जननांगो की सफाई की गयी थी, और उसके जननांग में सफेद द्रव्य बाहर से आये। न्यायाधीश यह किस आधार पर पहुंचे कि सफेद द्रव्य बाहर से आया।
आरूषी-हेमराज हत्याकांड की सुनवाई सेशन कोर्ट आज (शुक्रवार) से नियमित रूप से करेगा। इस मामले में आरूषि की मां नूपुर तलवार और पिता राजेश तलवार आरोपी है। नूपुर ने सीबीआई को काफी चक्कर कटवाए, जमानत के लिए लाख प्रयास किये लेकिन आखिर में जेल तो जाना ही पडा़। आज डासना जेल से नूपुर तलवार सेशन कोर्ट में पेश होंगी। ट्रायल के दौरान राजेश तलवार भी पेश होंगे।
आरूषि की मां नूपुर तलवार जेल में 'एन अनफॉर्चुनेट मदर-मर्डर मिस्ट्री ऑफ ए डॉटर' नाम की किताब लिख रही थी, लेकिन उनके किबात लिखने पर जेल प्रशासन ने रोक लगा दी है उसके साथ ही प्रशासन ने उनके द्वारा लिखे कुछ पन्नों को लिफाफे में डालकर कैद में ले लिया है। नूपुर तलवार अपनी बेटी आरुषि की हत्या पर ही किबात लिख रही थी।












Click it and Unblock the Notifications