नशेड़ी ने सांप को दांत से काट कर किया घायल

python
अगर हम आपसे पूछे खबर क्या होती है? तो शायद आप जवाब दें हमको जो कुछ भी नया पता लगे वही खबर है। कहा जाता है, खबर तब बनती है जब आदमी कुत्ते को काटता है। मगर यहां खबर तब भी है जब कोई सिरफिरा आदमी सांप को काट ले।

मामला कैलीफोर्निया का है। जहां 45 वर्षीय डेविड सैंक को पुलिस ने सिर्फ इसलिए गिरफ्तार किया क्योंकि उसने अपने पड़ोसी के पालतू अजगर को काट लिया। वहीं गिरफ्तारी के बाद इस पूरे मामले पर डेविड सैंक ने अपना तर्क देते हुए कहा कि उसे कुछ याद नहीं है चूंकि वह नशे में था।

मौके पर उपस्तिथ लोगों द्वारा जख्मी अजगर को पशु चिकित्सालयले जाया गया। जहाँ जख्मी अजगर की पशु चिकित्सालय में आपात चिकित्सा हुयी और उसकी सर्जरी भी करनी पडी साथ ही टाँके लगाए गए। आपको बता दें की सांप पर दांत गडाते हुए आरोपी से अजगर को पड़ोसियों ने तुरंत मुक्त कराया।

गौरतलब के की पुलिस के अगले कुछ मिनटों में पहुँचने पर भी आरोपी के मुंह पर खून लगा हुआ था। जीवों के प्रति निर्दयता और अत्याचार को लेकर डेविड सैंक पर मुकदमा दर्ज हो गया है। साथ ही उसे लम्बी सजा भी मिल सकती है।

वहीं अजगर के मालिक ने कहा की पालतू अजगर ने न ही तो सैक को उकसाया या फिर उसको डराया फिर भी उसने सांप को बिना किसी कारण काटा इसलिए अब वो भुगते।

मित्रों जरा इसकी तुलना भारतीय परिदृश्य से तो करें, जहां सांप को देखने मात्र से उसे मार डालने की परम्परा है। उसे अस्पताल ले जाना, बिलकुल अकल्पनीय है! यहाँ तो लोग घायल आदमी को भी अस्पताल तक नहीं पहुंचा पाते। वह घर या कहीं रास्ते में ही दम तोड़ देता है। अंततः सवाल वही है, आखिर कहां है हमारी मानवता। यहां हमारी इस खबर का उद्देश आपकी मानवता को पुनः जागृत कराना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+