नशेड़ी ने पत्नी व बेटी को जिंदा जलाया

Fire
लखनऊ। कहते हैं कि नशा करने वाला व्यक्ति एक दिन अपने ही घर को आग लगा लेता है। बांदा जिले में यह कहावत सच साबित हुई जब एक व्यक्ति ने नशे की हालत में अपने घर को आग लगा दी जिससे उसकी मासूम बेटी व पत्नी की मौत हो गयी। बेटी व पत्नी की चीख पुकार सुनकर लोग उनके बचाने पहुचे लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। लोग दोनों को चिकित्सालय ले गय लेकिन कुछ ही देर में मां बेटी ने दम तोड़ दिया।

बांदा जिले के कोतवाली नगर के खुटना इलाके में रहने वाले रफीक को नशा की लत थी। नशा करने के बाद वह घर पहुंचकर जमकर हंगामा करता और अपने बेटी व पत्नी का मारता पीटता था। रफीक की उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गयी।

नशे में घूत रफीक ने अपनी पत्नी आएशा को जान से मारने की धमकी देते हुए उस पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। कुछ ही देर में आग पूरे घर में फैल गयी जिसमें रफीक, उसकी पत्नी और दो बच्चे बुरी तरह झुलस गये। इन लोगों की चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। लोगों ने फायर बिग्रेड को सूचित किया तथा आग बुझाने का प्रयास किया।

आग बुझने के बाद लोगों ने चारों को गंभीर अवस्था में चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने कहा कि सभी की हालत गंभीर है और उनके बचने की संभावना बहुत कम है। कुछ ही देर में पत्नी आयशा 40 वर्षीय व 12 वर्षीय बेटी रेहाना की मौत हो गयी। पत्नी व बेटी की जान लेने के मामले में पुलिस ने रफीक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने रफीक पर हत्या का मामला दर्र्ज किया है लेकिन रफीक चिकित्सालय में जिन्दगी और मौत से जूझ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+