मुलायम के कृपापात्रों को नोएडा की कमान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सचिवालय में शुक्रवार को सुबह से ही चर्चा थी कि आज नोएडा को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है। अंततः हुआ भी ऐसा ही, दोपहर को ही नोएडा अथॅरिटी के चेयरमैन के रुप में राकेश तथा सीईओं के तौर पर संजीव को भेजने का आदेश जारी कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि इन दोनों अधिकारियों पर मुलायम सिंह की खास मेहरबानी है। इसीलिए ये दोनों अफसर एक बार फिर नोएडा में पदस्थापित हो सके। इन दोनों अफसरों की तैनाती से आरडब्ल्यूए व औद्योगिक संगठन खुश हैं। आरडब्ल्यूए के महासचिव संजय चौहान व खजान सिंह ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद पत्र भेजा है।
इन्होंने उम्मीद जताई कि रुके विकास कार्य को गति मिलेगी। एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज कहा कि दोनों अधिकारियों की तैनाती से उद्योगों के विकास को गति मिलेगी। फेडरेशन ऑफ नोएडा इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आरसी शर्मा ने भी मुख्यमंत्री को आभार पत्र भेजा है।









Click it and Unblock the Notifications