मथुरा में बही डीजल की गंगा, जमकर लूट

इस लूट में केवल एक ही गांव नहीं कई गावों के लोग शामिल हुए। जिसको जो मिला उससे लूटना शुरू कर दिया। कोई बाल्टी तो कोई ड्रम से, हद तो तब हो गयी जब कई लोगो ने ट्रेक्टर और टैंकर तक मंगा लिया, उसके बाद होती रही डीजल की बंदरबाट। डीजल ऐसे खेतों में बह रहा था जैसे फसल के लिए पानी छोड़ा गया हो।
मथुरा के पास कोसीकला से जालंधर जाने वाली आईओसीएम पाइपलाइन में रिसाव हो रहा था। रिसाव की वजह से खेतों और नालों में डीजल बह रहा है। डीजल की गंगा बह रही थी। जब आप-पास के गाव के लोगो को इसकी भनक लगी, फिर मची डीजल और लूट। जबतक रिफाइनरी के एक्पर्ट रिसाव रोकते तब तक लोग तबीयत से डीजल लूट चुके थे।
जब तक रिसाव रोका गया तब तक हजारों लीटर डीजल लूटा जा चुका था। यह रिसाव सुबह लगभग 4 बजे से शुरू हुआ और काफी देर तक चलता रहा। लोगो को मालूम है कि सरकार किसी भी छड़ डीजल का दाम बढ़ा सकती है, इस कारण यह डीजल का रिसाव लोगो के लिए लाटरी के समान था। अभी तक इस डीजल के रिसाव पर किसी भी अधिकारी का बयान नहीं आया है।
अगर ये लोगो के लिए लाटरी था तो एक दूसरी स्थिति तबाही की भी पैदा हो सकती थी, क्योंकि डीजल ज्वलनशील पदार्थ है। ऐसा भी कहना गलत नहीं होगा की एक बड़ा हादसा टल गया।












Click it and Unblock the Notifications