बिल नहीं जमा करने पर कट गये विधायकों के फोन

विधायकों के मोबाइल फोन बकाए के कारण बंद किए गए। यह बात कुछ ही देर में सचिवालय से लेकर राजधानी की सड़कों तक पहुंच गयी। हालांकि इस मामले में न तो बीएसएनएल अधिकारियों की ओर से कुछ कहा गया और न ही सरकारी प्रवक्ता ने ही इस मामले में कोई टिप्प्णी जाहिर की।
सोमवार की सुबह जब यूपी के विधायक सोकर उठे तो उन्हें अंदाजा भी नहीं थी कि बकाए के कारण उसका मोबाइल बंद कर दिया गया। विधायकों ने जब मोबाइल से फोन करने का प्रयास किया तो इस बात का खुलासा हुआ कि उनके मोबाइल की आउटगोइंग बंद है। विधायकों ने शासन में बैठे बीएसएनएल ने सभी विधायकों के मोबाइल की आउटगोइंग सुविधाएं बंद कर दी।
सुविधा बंद करने की वजह समय पर बिल का भुगतान नहीं किया जाना बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार खजाने में इस मद में पैसे न होने के कारण समय पर बिल जमा नहीं हो सके तो दूसरी ओर सरकार इस फजीहत से बचने के लिए औपचारिक रूप से मामले में कुछ कहने से बच रही है।
गौरतलब है कि सभी विधायकों को सीयूजी आउटगोइंग सुविधा दी गई हैं लेकिन बिल जमा नहीं किए जाने के कारण भारतीय दूरसंचार विभाग ने इस सुविधा पर रोक लगा दी। सरकार व विधायकों से जुड़ा मामला होने के कारण बीएसएनएल ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है दूसरी ओर सरकार ने भी इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।












Click it and Unblock the Notifications